ब्रेकिंग

कोटा में मुरूम खनन को लेकर मचा बवाल, सरपंच, उपसरपंच ने लगाया नायब तहसीलदार पर अवैध उगाही का आरोप, तो महिला नायब तहसीलदार ने लगाया महिला अधिकारी की गोद से चाबी व दस्तावेज उठाने और दुर्व्यवहार का आरोप

Spread the love

बिलासपुर ,,,, कोटा क्षेत्र के ग्राम नेवरा निवासी सोहन लाल ने नायाब तहसीलदार पर वैधानिक खनन पर टैक्टर की चाबी छीन धमकी देने और अवैध वसूली का आरोप लगा कलेक्टर से शिकायत की है! वहीं गनियारी के नायाब तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने सोहन लाल और उप सरपंच भवानी शंकर पर उनकी गोद से रॉयल्टी पर्ची और चाबी उठाकर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है!

कलेक्टर संजय अग्रवाल को की गई शिकायत में सोहन लाल ने नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया कि ग्राम नेवरा की 673/1 572/1 575/1 और 575/3 उसकें सवामित्व और अधिपत्य की भूमि है! जिसके समतलीकारण और मत्स्य पालन के लिए उन्होंने बाल किशन कंट्रक्शन कंपनी से अनुबंध किया है! इसी अनुबंध के तहत उनके द्वारा संबंधित भूमि के गहरीकरण और समतलीकारण का कार्य कराया जा रहा था! तभी नायाब तहसीलदार द्वारा गाली गलौज अभद्रता करते हुए हाईवा के ड्राइवर से चाबी छीना गया…. और गाड़ी को थाने में सड़ाने की धमकी दी गई… सोहन लाल और उप सरपंच भवानी शंकर इसकी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे… नायाब तहसीलदार श्रद्धा सिंह का कहना है! कि एक तो हाईवा में नंबर नहीं था!

बिना नम्बर की हाइवा
रॉयल्टी पर्ची

और रॉयल्टी पर्ची में गंतव्य का नाम नहीं था! इसलिए उन्होंने गाड़ी की चाबी जप्त की… हाईवा के ड्राइवर का कहना है! कि वह यहां से बिक्री के लिए मुरूम ले जा रहा था! संदेह के आधार पर उन्होंने पोकलेन और हाईवा को जब्ती बनाई और बाल कृष्ण कंट्रक्शन के संचालक को नोटिस जारी कर पूरे मामले की सूचना माइनिंग अफसर राजीव यादव और कलेक्टर को दी… नायब तहसीलदार का आरोप है! कि सोहन वैष्णव और भवानी शंकर ने उनके साथ बदसुलूकी कर दबाव बनाने का प्रयास किया… उन्होंने पूरी कार्रवाई से कलेक्टर और खनिज शाखा को अवगत करा दिया है! अवैध वसूली और बेवजह परेशान करने का आरोप निराधार है…

अभिजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *