ब्रेकिंग

सभापति ने कहा पुलिस द्वारा काउकैचर कांड को खत्में में भेजना गलत, जांच करा करना चाहिए चोरों को बेनकाब

Spread the love

0 तभी रूकेगी निगम के सम्पत्तियों की चोरी

0बिलासपुर नगर निगम कबाड़ चोरी के मामले में छत्तीसगढ़ में विख्यात, लाखो नही करोड़ो की लग चुकी वाट

बिलासपुर। नगर निगम के काऊ कैचर चोरी कांड ने तूल पकड़ लिया है। सभापति विनोद सोनी ने काऊ कैचर के लावारिस बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा मामले को खात्मे में डाल कार्रवाई बन्द करने को गलत ठहराते हुए इसकी जांच करने और दोषियों को पकड़कर जेल में डालने की मांग की है, ताकि निगम की संपत्ति चोरी पर रोक लग सके।
सीजीडीएनए की टीम ने बुधवार को अगस्त में चोरी, सितंबर में एफआईआर, अक्टूबर में लावारिस मिला नगर पालिक निगम का काऊ कैचर… मामला खत्म…?
शीर्षक से इस खबर को प्रसारित कर सवाल उठाया था कि तोरवा से चोरी गया ये काऊ कैचर धूमा हाईस्कूल मैदान कैसे पहुच गया। और जब ये काऊ कैचर धूमा हाईस्कूल में 20-25 दिन से खड़ा था तो फिर इज़के पहले के 1 माह काउ कैचर कहा था, क्योकि इसे चोरी हुए तो दो माह हो गए थे। पुलिस द्वारा काऊ कैचर के लावारिस हालत में बरामद होने के बाद मामले को खात्मे में डालने और नगर निगम प्रशासन के मामले से पल्ला झाड़ने से संदेह और भी गहरा गया कि इसमें कुछ अफसरो का भी हाथ है। जाहिर है कि यदि इसकी सख्ती से जांच की गई तो कई बड़े चेहरे बेनकाब होंगे,
ये भी बात सामने आ रही कि तय योजना के तहत इसे चोरी कर बेचने का प्रयास किया गया लेकिन मीडिया में खबरे आने और मामला पुलिस तक पहुचने के बाद इसे होशियारी से धूमा के हाईस्कूल मैदान में छोडवाया गया।

विनोद सोनी, सभापति नगर पालिक निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *