
0 एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता का बताया जा रहा आवासीय भवन

0 कहा आप बताए ऐसे में यहां कैसे रहे परिवार के साथ
0 दिनभर लड़के- लड़कियां आ जा रहे मुह ढककर, दूषित हो रहा वातावरण
बिलासपुर/ न्यायधानी में जिला न्यायालय के पीछे महामाया विहार आवासीय कालोनी के बीच एक बिल्डिंग में संचालित ओयो होटल को लेकर कालोनीवासियों में आक्रोश है। यहां के रहवासियों ने रिहायसी कालोनी के बीच संचालित ओयो होटल को बंद कराने


निगम आयुक्त को हस्ताक्षरित ज्ञापन भी सौंपा है, पर दिक्क्त घ आ रही कि ये बिल्डिंग एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता का है। शिकायत के मुताबिक वेयर हाउस रोड महामाया बिहार स्थित आवासीय ले आउट प्लाट क्रं 18 एवं 19 पर निर्मित आवासीय भवन (म.प्र. राज्य शासन) के आदेश क्रमांक 5441/6/82/ भोपाल आदेश दिनांक 7-12-1982 द्वारा अनुमेदित आवासिय ले आउट) में पिछले कुछ माह से ओयो होटल का संचालन किया जा रहा है। कालोनी के बीचो-बीच संचालित ये ओयो होटल कालोनी के बच्चो, महिलाओं और कालोनीवासियों के लिए जी का जंजाल बनकर रह गया है। यहां सुबह से लेकर रात तक मुह में गमछा और नकाब पहनकर युवक- युवतियों का आनाजाना लगा रहता है। जिससे इस पॉश और सभ्रांत कॉलोनी के लोगो को आवागमन के दौरान शर्मसार होना पड़ता है।

कालोनीवासियों का आरोप है कि उक्त होटल में समाज को दुषित करने वाली गतिविधियां संचालित हो रही है, कालोनीवासियों ने निगम आयुक्त से इन गतिविधियों से निजात दिलाने इस ओयो होटल को तत्काल बन्द करा समाज को दुषित होने से बचाने की मांग की है, ताकि वे यहाँ सुरक्षित होकर अपने परिवार के साथ निवास कर सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!



