ब्रेकिंग

बिलासा एयरपोर्ट को मिला 3- सी वीएफआर से 3C-आल वेदर ऑप्शन, अब रात में भी उतर सकेंगे विमान, हवाई संघर्ष समिति ने जताई खुशी

Spread the love

बिलासपुर/ बिलासा नगरी के इतिहास में 6 साल से चल रहे हवाई सेवा संघर्ष समिति के आंदोलन को एक और महती पड़ाव मिला है, भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 3- सी वीएफआर से 3 सी आल वेदर ऑप्शन (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर समिति ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनाई।
संघर्ष समिति के सदस्य एडवोकेट अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस निर्णय से अब चकरभाठा बिलासा एयरपोर्ट में नाइट लेंडिंग की सुविधा होगी, रात में भी यहाँ विमान उतर और उड़ान भर सकेंगे, यात्रियों को आवागमन में दिक्कत नही होगी। वही मनोज श्रीवास ने भी इस निर्णय पर खुशी जताते हुए 4 सी लाइसेंस मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है।

सीएम ने बताया दूरगामी कदम

इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया है।

सुदीप श्रीवास्तव, हवाई सेवा संघर्ष समिति
मनोज श्रीवास, हवाई सेवा संघर्ष समिति बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *