ब्रेकिंग

बिलासपुर समेत 6 जिलों में 5 लाख 13 हजार अन्नदाताओं से खरीदा गया 27 लाख 13 हजार 272 मीट्रिक टन धान, जिला विपणन विभाग ने किया प्रदेश में सबसे तेज उठाव का दावा, बोले अब समितियों में 20 लाख क्विंटल शेष

Spread the love

बिलासपुर/ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ की माने तो बिलासपुर समेत जिला सहकारी बैंक से सम्बद्ध 6 जिलों के 430 समितियों के 585 धान खरीदी केंद्रों में इस बरस लगभग 5 लाख 40 हजार 360 पंजीकृत किसानों से 5 लाख 1 हजार 359 किसानों ने समर्थन मूल्य पर लगभग 27 लाख 13 हजार 272 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया है।
धान बिक्री के एवज में अन्नदाताओं को अभी तक 5 हजार 914 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। बकाए की शेष राशि के लिए मार्कफेड को अवगत करा दिया गया है।
मार्कफेड से राशि आने पर बाकी के रकम का भुगतान किया जाएगा।

*प्रभात मिश्रा सीईओ, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर*


इधर जिला विपणन अधिकारी उपेंद्र कुमार की माने तो खरीदी केन्द्रों से धान के उठाव की स्थिति बिलासपुर जिले में प्रदेश भर में अव्वल है, अब समितियों में करीब 20 लाख क्विंटल धान शेष है, जिसका उठाव 20 से 25 दिन में करा लिया जाएगा।

उपेंद्र कुमार, जिला विपणन अधिकारी बिलासपुर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *