ब्रेकिंग

गाड़ी 2 नम्बर 1, मदन मोहन ने कोनी थाना पुलिस पर लगाया चर्चित मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी कांग्रेस नेता त्रिलोक के खिलाफ कार्रवाई न करने आरोप

Spread the love

बिलासपुर,,,, कोनी निवासी मदन मोहन पाण्डेय ने कोनी थाना पुलिस पर कोर्ट के आदेश के बाद भी चर्चित एक ही नंबर के 2 गाड़ी दौड़ाने के मामले में अभी तक कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है!
शिकायतकर्ता श्री पाण्डेय का कहना है! कि वे पिछले 7_8 साल से एसपी से लेकर डीजीपी तक शिकायत कर चुके है, कि कोनी निवासी त्रिलोक श्रीवास अपनी दो गाड़ी पर एक ही नंबर लगाकर सरेराह गाड़ी दौड़ा रहे है जो नियम विरुद्ध है। कोनी पुलिस द्वारा न्यायालय जाने को कहने पर उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर किया। पिछले माह गत 30 जनवरी को न्यायालय ने अनावेदक त्रिलोक श्रीवास के विरूद्ध प्रथम दृष्टया मोटरयान अधिनियम 1880 की धारा 39 का उलंघन के मामले में धारा 192 का अपराध होना पाये जाने पर परियादी की ओर से प्रस्तुत आवेदन अंतर्गत धारा 156 (3) दं० प्र० सं स्वीकार करते हुए थाना प्रभारी कोनी को ज्ञापन प्राप्ति के 3 दिन के अंदर अपराध पंजीबद्ध कर प्रथम सुचना रिपोर्ट की प्रतिलिपि न्यायालय में आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने आदेश दिया।


श्री पाण्डेय का आरोप है कि कोनी पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद भी अभी तक कांग्रेस नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है।


श्री पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने फिर इसकी शिकायत एसएसपी रजनेश सिंह से की है, साथ ही उन्होंने मीडिया के समक्ष खुद पर खतरे का सन्देह जता प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

00

मामला एफआईआर का  नही है, मामले में इस्तेगासा पेश करने कार्रवाई की जा रही है।


भावेश शेंडे थाना प्रभारी कोनी

मदन मोहन पाण्डेय, कोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *