ब्रेकिंग

दिसम्बर को कलेक्टर जन दर्शन में शिकायत, जनवरी में नोटिस, मामला शहर के मुख्यमार्केट गोल बाजार में आगजनी के बाद बिना अनुमति निर्माणाधीन काम्प्लेक्स का…

Spread the love



बिलासपुर,,,, पता नहीं नगर निगम के अफसरों ने कौन सी कंपनी का चश्मा पहन रखा है, कि उन्हें शहर के  हृदय स्थल गोल बाजार का अवैध निर्माण तक दिखाई नहीं देता… जबकि महज 3-4 सौ मीटर दूर ही निगम का जोन कार्यालय है! गत 23 दिसम्बर 2025 को कलेक्टर जन दर्शन में इसकी लिखित शिकायत की गई… बावजूद इसके निगम के जोन कार्यालय से अवैध भवन निर्माता संजय दुबे पिता भागवत प्रसाद दुबे को नोटिस जारी करने में  27 दिन लग गए, वो भी तब जब लेंटर की ढलाई हो गई।



मामला वार्ड नंबर 30 गोल बाजार चौक के अमरनाथ जड़ी बूटी दुकान के बाजू गली से लगे  अवैध निर्माण का जहाँ ग्रीन नेट के पीछे पूरा खेला किया गया है! निगम के भवन शाखा अधिकारी अनुपम तिवारी के मुताबिक इस भवन के निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है! आगजनी के बाद केवल मरम्मत की सूचना दी गई है! इस मामले में भवन निर्माता संजय दुबे को 7 दिन के अंदर अनुज्ञा संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने निर्देश दिया गया है!


मामला बेहद गंभीर है! क्योंकि ये निर्माण शहर के मुख्य मार्केट गोल बाजार का है! जहां से निगम का जोन दफ्तर महज 200_300 मीटर और निगम मुख्यालय विकास भवन लगभग पौन किलोमीटर की दूरी पर है! 


सवाल यह उठ रहा है! कि जो निर्माण सबको दिखाई दे रहा है! वो निगम के जिम्मेदार अफसरों और अमले को क्यों दिखाई नहीं देता… उससे भी बड़ा सवाल यह है! कि गरीब बस्तियों में  रात में नोटिस देकर दूसरे  दिन उनकी झुग्गियों पर बुलडोजर चलवाने वाले ये अफसर बड़े लोगों का नाम आने पर क्यों संट पड़ जाते है…?


जन दर्शन में मिले शिकायत के आधार पर गत 19 जनवरी को भवन निर्माता संजय दुबे पिता भागवत प्रसाद दुबे को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर भवन अनुज्ञा संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया है!



*धीरज प्रजापति
भवन शाखा प्रभारी जोन क्रमांक 5 पंडित देवकीनंदन औषधालय परिसर  नगर निगम बिलासपुर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *