ब्रेकिंग

छोटे प्लॉटों की रजिस्ट्री पर रोक, अनाप- शनाप बिजलीं बिल, जर्जर सड़को समेत जनहित के 5 मुद्दों पर रहा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, बोले नही चलने देंगे गरीबो के झोपडो पर बुलडोजर

Spread the love

बिलासपुर / जर्जर सड़कों, स्मार्ट मीटर में अनाप-शनाप बिजलीं बी, ठप विद्युत व्यवस्था6 ऊपर से बिजली दर में बढ़ोतरी, धान खरीदी में अव्यवस्था, छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री रोक, रजिस्ट्री की नई गाइडलन और गरीबों के झुग्गियों पर बुल्डोजरी कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कलेक्टर कार्यालय के घेराव के जंगी प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प और बलप्रयोग के कारण तनाव की स्थिति रही।

कांग्रेसजन कांग्रेस भवन से रैली की शक्ल में पैदल नेहरुचौक से होते हुए कलेक्टोरेट की ओर बढ़े, प्रशासन ने आंदोलन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पहले ही उपमुख्यमंत्री के सरकारी आवास जाने वाले मोड़ के ठीक सामने मेनरोड पर पुलिस ने टीनशेड की दीवार खड़ी करा बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों को रोकने पुलिस बल लगा रहा था, नारेबाजी करते कांग्रेसियों ने प्रशासन के टीन की दीवार को मोड़कर सड़क के उस पार जाने पुलिस से हाथापाई और नारेबाजी करते नजर आए, पुलिस से झड़प के दौरान भीड़ पर वज्र वाहन से पानी की बौछार भी की गई,
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियो के बीच टकराव की स्थिति भी दिखी।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय ने भाजपा के दो साल के कार्यकाल को हर मोर्चो।पर विफल शहर समेत पूरे प्रदेश भर की बदहाल सड़को, बिजलीं बिल के नाम से मची लूट, धान खरीदी में अव्यवस्था सरकार की नाकामी, रजिस्ट्री के दर में वृद्धि और पांच डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री बंद होने से आम आदमी के खुद के घर के सपने पर कुठाराघात कर बिल्डरों को लाभ पहुचाने, झुग्गी बस्तियों पर बुलडोजर चला गरीबो कोबेघर करने को लेकर आवाज बुलंद करते हुए चेतावनी दी कि जब तक जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान नही हो जाता तब तक।उनका विरोध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *