ब्रेकिंग

अधूरा जूनाबिलासपुर- चाँटीडीह बैराज रोड बना जीवलेवा, कार्यपूर्णता की अवधि को पूरे हुए हो गए दो साल फिर भी पूरा नही हो सका काम, दुपहिया वाहन सवार जान-जोखिम में डाल कर रहे आवागमन

Spread the love

बिलासपुर। लगता है विकास के टांगे में शादी वाली घोड़ी फांद दी गई। मामला ले देकर तैयार हुए जलसंसाधन विभाग के जूनाबिलासपुर-चाँटीडीह बैराज का है, एप्रोच रोड बनकर तैयार हो गया तो केबल के गड्ढे के कारण आवागमन खतरनाक बना हुआ हैं, यही वजह है कि पूरा बैराज पार करने के बाद या तो बाइक- स्कूटी सवार लोगो को मनमसोस गुस्साकर फिर वापस लौटना पड़ रहा या जान जोखिम में डाल गड्ढे से गाड़ी कूदाना पड़ रहा है।
इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे चाँटीडीह शराब दुकान के सामने और रपटा में जाम लगने के कारण लोग कैसे गाड़ी दौड़ाते बैराज पार कर या तो लौट रहे…या फिर जान को जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे है, दरअसल ले देकर एप्रोचरोड बनने के बाद जूनाबिलासपुर साइड में बैराज का केबल डालने गड्ढा छोड़ दिया गया है… यही सारे संकट की जड़ है… जिसकी मार आमजनमानस को झेलना पड़ रहा जिम्मेदार अफसर और ठेका फर्म किसी को कोई मतलब ही नही है।

करोड़ो खर्च फिर भी ठनठन गोपाल

अरपा में कुदुदंड- शिवघाट और जूनाबिलासपुर- चाँटीडीह बैराज के निर्माण का मुख्य उद्देश्य इन बैराजों के जरिये पानी को रोककर शहर में साल दर साल गिर रहे जलस्तर को नियंत्रित करना और रोकना है, इस काम मे हुई लेटलतीफी ने जिले के जलसंसाधन विभाग की गम्भीरता और कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया है। करोड़ो खर्च हो गए पर कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुआ ये बैराज सत्ता परिवर्तन के दो साल बाद भी अधूरा पड़ा है।

ठेका कम्पनी को एक्सटेंशन, नागरिकों को सिर्फ टेंशन

कुदुदंड- शिवघाट और जूनाबिलासपुर- चाँटीडीह बैराज के निर्माण के लिए 24 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। इसके कार्यपूर्णता की अवधि जनवरी 2023 को पूर्ण हो चुकी, दो-दो, तीन-तीन बार ठेका कम्पनी को एक्सटेंश दिया जा चुका है, पर शहरवासियों के लिए यह टेंशन बनकर रह गया लोग पूछ रहे कि आखिर बैराज का काम पूरा कब होगा…?

शश…. साहब व्यस्त है-

सीजीडीएनए की टीम ने आधे- अधूरे निर्माण और यहां से जानजोखिम में डालकर हो रहे आवागमन को लेकर जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता मधु चंद्रा से उनके कार्यालय में भेंट कर चर्चा का प्रयास किया लेकिन उनके व्यस्त होने के कारण मुलाकात नहो हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *