ब्रेकिंग

खुरोरी गायब, नारियल खोतली, बूच,फूलमालाओ और पॉलीथिन के चीथड़ों के कचरे से अटा साइंस कॉलेज मैदान, मेले के समापन को हो गए 9 दिन न बीएनआई ने कराई सफाई न नगर निगम प्रशासन ने…

Spread the love

बिलासपुर / करोड़ो की सफाई के बाद भी शहर गन्दा है, रही सही कसर बीएनआई और निगम प्रशासन ने पूरी कर दी। मेले के समापन को 9 दिन हो गए मीडिया में खबरें आ गई पर अभी तक मेलास्थल साइंस कॉलेज मैदान पॉलिथीन के चीथड़ों और कचरे से अटा पड़ा है। इतने दिनों बाद भी न तो बीएनआई ने सफ़ाई कराई न निगम प्रशासन ने… इसके चलते मॉर्निंग वाकरो और खिलाड़ियों को वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ रही है।

आप खुद देखिये ये नजारा है, गन्दगी से अटे पड़े साइंस कॉलेज मैंदान का, जहां गत 29 जनवरी से 3 फरवरी तक बीएनआई द्वारा उद्योग व्यापार।मेले का आयोजन किया गया था, मेले के आयोजन के बाद पूरा मैदान पॉलिथीन के चीथड़ों और गन्दगी से अटा पड़ा है… करोड़ो का कारोबार हुआ आयोजको और नेताओं ने स्वछता को लेकर खूब भाषण झाड़े आयोजन की सराहना की पर आखिर में कचरा-कचरा रह गया।

और ऐसे जला रहे कचरा

निगम प्रशासन द्वारा दिल्ली को तर्ज पर विकसित इस साइंस कॉलेज मैदान मे रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी और मॉर्निंग वॉकरो का जमावाड़ा रहता था वहाँ चारो तरफ कचरा ही कचरा बिखरा है,,, मीडिया में इसको लेकर खबरें भी आई पर जिम्मेदारों का हाल अपन को क्या मतलब टाइप का है,,, ये हालात तब है जब निगम प्रशासन सफ़ाई व्यवस्था के नाम पर प्रतिमाह करोड़ो खर्च कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दावा कर रहा… और खिलाड़ियों व मॉर्निंग वाकरो को यहाँ पसरी भयंकर गन्दगी के कारण दूसरा ठिकाना तलाशना पड़ रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *