ब्रेकिंग

कांग्रेस पार्षद अमित भरते पर अपनी ही 70 वर्षीया दादी का गला दबा जान से मारने के प्रयास का आरोप, एफआईआर दर्ज, मामला सम्पत्ति को गुपचुप बेचने का

Spread the love

0 वृद्धा की नाती और पोती से भी किया मारपीट , दोनो ने दर्ज कराया बयान
0 सिविल लाइन में अपराध दर्ज सकरी थाना पुलिस कस रही शिकंजा

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम वार्ड क्रमांक 1 सकरी के कांग्रेस पार्षद अमित भारते के खिलाफ उसकी दादी ने जमीन विवाद में गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगा सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।
सकरी पुलिस के मुताबिक मंगलवार को कुदुदण्ड निवासी 70 वर्षीया राजकुमारी भारते ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सकरी के दलदलियापारा में उसके नाम पर पैतृक जमीन और घर है। इसी घर मे उसके बेटा बहू और पोता अमित रहते है। उसे परिवारवालों से जानकारी मिली कि अमित बिना अनुमति उसकी पैतृक जमीन को फर्जीवाड़ा कर बेच रहा है, इस बात का पता चलने पर वह अपने नाती नन्दकुमार को लेकर दलदलियापारा वाले घर पहुची उसने अमित भारते से पूछा कि जमीन जायजाद क्यों बेच रहा है। इससे तैश में आकर अमित ने उससे गाली गलौच करते हुए उसका गला दबा उसे जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद उसे धक्का दे जमीन पर गिरा लात घूंसे से पीट डाला। जिससे उसे चोटें आई, इतना ही नही उसके नाती नंदकुमार से भी अमित ने गाली गलौच मारपीट की। आरोप ये भी है कि अमित ने उसकी पोती सीम जोशी से जमीन की पर्ची छीन ली और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने नन्दकुमार और सीमा का बयान दर्ज कर राजकुमारी की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अमित भारते के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,115 (2),351 (2), के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

सूदखोरी का भी मामला

सकरी थाना टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि कांग्रेस पार्षद अमित भारते समेत तीन लोगों पर पहले भी इंजीनियर को ब्याज पर मोटी रकम उधार देने और मूलधन से ज्यादा ब्याज वसूल करने के बाद भी लगातार रुपयों के लिए दबाव बनाने के कारण इंजीनियर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने सितंबर 2022 को पार्षद अमित समेत तीन लोगो के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था। इसके अलावा उनके खिलाफ
जमीन फर्जीवाड़े का भी अपराध है जिसकी तलाश जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *