ब्रेकिंग

कबाड़ कांड गबन भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों से निगम प्रशासन भी सकते में अपना दामन बचाने निगम आयुक्त ने मातहतों को बताए टिप्स…

Spread the love

बिलासपुर,,,, शुक्रवार को होने वाले नगर निगम की सामान्य सभा के लिए बैठकों का दौर जारी है! भाजपा और कांग्रेस पार्षद दल की बैठक और भ्रष्टाचार को लेकर उठे सवालों ने निगम प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है! यही वजह है! कि गुरुवार को निगम दृष्टि सभा कक्ष में निगम आयुक्त ने मातहत अफसरों की बैठक लेकर इन सवालों पर चिंता जाहिर करते हुए… इनके समन का तरीका बताया…
नगर निगम के सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित की गई है! इसके लिए भाजपा और कांग्रेस पार्षद दल की अलग अलग बैठके हुई… कांग्रेस के नेताओं ने जहां शहर की बदहाल सड़कों, जाम नाले नालियों ठप सफाई व्यवस्था जलापूर्ति और जन समस्याओं को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा और निगम के अफसरों को घेरने की रणनीति तय की… वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने पार्षदों को इन मुद्दों से निपटने के गुर सिखाए… 

वहीं भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के आए प्रश्नों ने निगम प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है! सबसे बड़ा मुद्दा नगर निगम जोन क्रमांक 2 के कबाड़ कांड और संपत्ति कर के गड़बड़ झाले का है! इसी का तोड़ निकालने निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सामान्य सभा के एक दिन पूर्व दृष्टि सभा कक्ष में मातहत अफसरों की बैठक लेकर संबंधित अफसरों को सवालों के जवाब रटवाए…  शुक्रवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी… कि विपक्ष के मुद्दों पर कितनी धार है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *