
0,,, जर्जर सड़को की मरम्मत के बजाय चौड़ीकरण पर जोर…

0 पब्लिक व्यापारी सब हलाकान कह रहे चक्काजाम कर चुके और क्या करे
0 कही दमा- स्वांस की बीमारी की राजधानी न बन जाये बिलासपुर
बिलासपुर/ कांग्रेस में संगठन सृजन हो गया संगठन को नए चेहरे मिल गए पर शहर के हालात बदलने कोई पहल नही दिख रही, बदहाल गड्ढेदार सड़कें, सड़को की मरम्मत के बजाय चौड़ीकरण के नाम पर धूल गर्द उड़ा पब्लिक को दमा और स्वांस की बीमारी की सौगात देते अफसर व ठेकेदार, स्मार्ट मीटर की बदसूरत और मनमाने बिलिंग से त्रस्त उपभोक्ता, बिना सफाई भारी भरकम यूजर चार्ज, मनमाने टैक्स, धान खरीदी की बदहाल व्यवस्था के कारण हताश निराश अन्नदाता, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था, बदतर कानून व्यवस्था, चौक चौराहों पर ट्रफिक व्यवस्था के नाम पर 173 करोड़ के आईटीएमएस के बावजूद चौक – चौराहों पर बेरिकेटिंग, बम्बू तकनीक, सरकारी दफ्तरों में भ्र्ष्टाचार जैसे लोकल मुद्दों के बजाय नया संगठन मनरेगा संग्राम, एसआईआर और फ्लेक्स में कांग्रेस विधायकों की फोटो न होने को लेकर ज्ञापन और प्रदर्शन कर रही। सवाल यह उठ रहा कि क्या नया सन्गठन केवल पीसीसी के निर्देशों के पालन के लिए प्रतिबद्ध है, तो आखिर हताश- निराश पब्लिक की आवाज उठाए कौन…?
ये तस्वीरे अपोलो हॉस्पिटल के मेनगेट के बाहर दोनो ओर की धूल धूसरित सड़क की है, क्योकि डामरीकरण तो केवल अपोलो के गेट से 100-150 मित्र तक ही कि गई है, बाकी सड़क दोनो ओर की उधड़ी और धूल से सराबोर है।

राजकिशोर नगर स्मृति वन- शनिमंदिर और शनिमंदिर मोड़ से तोरवा पुल छठघाट रोड का भी यही हाल है, जहा सड़क के दोनों किनारों को चौड़ीकरण के लिए खुदवाकर सीमेंट, रेत और गिट्टी का मिक्चर डालकर छोड़ दिया गया है, वही सड़क के बीचोबीच भी डिवाइडर के लिए एक्सीवेटर से खुदवाया जा रहा है।
टेंडर की शर्त में है
खुद निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे कह रहे कि टेंडर में शर्त है ठेकेदार को पानी का छिड़काव करना है, पर न ठेकेदार पानी का छिड़काव कर धूल गर्द को रोकने कोई पहल कर रहे न जिम्मेदार अफसर कोई कार्रवाई कर रहे है।
धान खरीदी का कोई माई- बाप नही
धान खरीदी का तो कोई माई- बाप ही नही है, गिरदावरी, सर्वे सब कराया गया लेकिन जिस दिन से धान खरीदी शुरू हुई उस दिन से अंतिम तारीख 31 जनवरी तक अन्नदाताता टोकन, जमीन का रकबा उड़ने समेत अन्य समस्याओं को लेकर चक्कर काट काट हताश निराश रहे,
जनसमस्या का भी देख लीजिए हाल
यही हाल जनसमस्या का है, निगम के अफसरों को पब्लिक से मिलने उनकी समस्या सुनने तक कि फुर्सत नही है।
गांधी चौक से लेकर जूनाबिलासपुर की सड़क करीब ढाई- तीन साल से जर्जर और गड्ढेदार पड़ी है कोई देखने वाला नही, पब्लिक व्यापारी चक्काजाम आंदोलन तक कर चुके कोई फर्क नही आज तक सड़क नही बनी।
यूजर चार्ज का डंडा
राजस्व वसूली करने वाली रांची की ठेका कम्पनी ने बिना यूजर चार्ज के टैक्स ले लिया और निगम प्रशासन को पता नही कितने का चपत लगा मकानों के डाटा भी ले गई अब घर- दुकान मालिको पर भारी भरकम यूजर चार्ज के लिए डंडा चलाया जा रहा।सरकारी दफ्तरों में बिना पैसा कागज नही टरक रहा भ्र्ष्टाचार चरम पर है।
नशे के अवैध कारोबार से बढ़ रहे अपराध
अवैध मेडिकल और गांजे के नशे के कारण अपराध बढ़ रहे आए दिन हत्या हो रही, शुक्रवार रात फिर अधूरे पड़े पचरीघाट- चाँटीडीह सब्जी मंडी बैराज के ऊपर 3 आरोपियों ने चाकू गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। इज़के चलते कांनूं व्यवस्था बिगड़ी रही थाने का घेराव और आरोपी युवक के घर को फूंकने के प्रयास के आरोप लगे, पर कोई आवाज उठाने वाला नही पब्लिक जाए तो कहा जाए।

ये हाल है संगठन का

विधानसभा चुनाव में अभी लगभग 3 वर्ष है, इसीलिए नए नेतृत्व को कार्यकर्ताओ में जोश और जूनून भरने मौका दिया गया,,, पर आलम यह है कि नया नेतृत्व ज्वलंत मुद्दों पर सामने आने से कतरा रहा। 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्य तिथि पर राज्य स्थापना के 25 साल बाद शराब दुकानें खुली रही जमकर जाम छलकाए गए,,, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सीजीडीएनए ने संगठन के एक पदाधिकारी को चर्चा के लिए कॉल किया उन्होंने आने के लिए हामी भी भरी पर घण्टे भर बाद भी वे नही आये…?
सवाल यह उठ रहा कि ऐसे में कांग्रेस के पुनः सत्तासीन होने का सपना कहे या दावा कहे वो पूरा कैसे होगा…?
टाटा महाराज ने भी दी नसीहत…
एक बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव महेश दुबे(टाटा महाराज) ने भी भरे मंच से नसीहत भी दी कि आप पीसीसी के निर्देश का पालन कीजिये राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर धरना प्रदर्शन कीजिये लेकिन लोकल मुद्दों पर भी आवाज उठाएं पब्लिक ने कॉंग्रेस को भी वोट दिया है,,, शहर और जिले की जनसमस्या के लिए भी आवाज उठाना भी उनकी जिम्मेदारी है…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

