ब्रेकिंग

तो क्या इस बार गर्मी में गहरायेगा जलसंकट… न्यायधानी के नगर निगम प्रशासन ने पहली बार बारिश की तर्ज पर ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या से निबटने खोला कंट्रोल रूम…

Spread the love

0 पब्लिक भी टेंशन में  आखिर इस बार ऐसा क्यो

0 सभी 8 जोन कार्यालयो को भी निर्देश, जारी किए गए, जिम्मेदारों के मो. नम्बर

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर के नगर निगम ने सम्भवतः गर्मी में पहली बार बारिश की तर्ज पर पेयजल संकट के त्वरित निराकरण के लिए बकायदा कंट्रोल रूम की स्थापित करने को लेकर पब्लिक टेंशन में आ गई है कि कही संकट का कंटक तो खड़ा नही हो जाएगा।

निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर निगम कार्यालय विकास भवन के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जहां का दूरभाष नं. 07752-471224 भी जारी किया गया है। इतना ही नही इसके तहत बकायदा अफसरो के मोबाइल नम्बर भी जारी कर ये सदेश ढिया गया है कि जलसंकट की स्थिति होने पर पब्लिक उन्हें कॉल कर अवगत करा मदद ले सके।

अनुपम तिवारी, कार्यपालन अभियंता (मो. नं. 9993596615) को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकास भवन के कंट्रोल रूम में शिकायतों को दर्ज करने एवं निराकरण कराने हेतु कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें रियाज हुसैन सहायक ग्रेड-03,मो.7000200800 जो प्रेमनारायण जायसवाल स्वच्छता पर्यवेक्षक मो. नम्बर 7470357576, जोन क्रमांक 1 से 8 में भी जोन स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना करने निर्देश दिया गया है और मुख्यालय समेत सभी 8 जोन के जिम्मेदार अफसरो और स्टाफ की रोटेशन में तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *