
बिलासपुर/ महासमुंद / नवरात्र पर्व की चतुर्थी पर महासमुंद ज़िले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर की पहाड़ी के रोपवे का तार टूटने से एक महिला दर्शनार्थी की मौत, हो गई और 16 श्रद्धालु घायल हो गए, इनमें दो गंभीर घायल बताए जा रहे। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।


बताया जा रहा कि सभी रविवार (22 मार्च) को चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन माता के दर्शन करने आए थे। सुबह 10:30 बजे माता के दर्शन कर रोपवे से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक केबल टूट गया, जिससे ट्राली में
सवार श्रद्धालु 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे। ट्रॉली के पहाड़ी के चट्टान से टकराने के कारण ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई,इस हादसे में एक युवती की जान चली गई। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।


जानकारी के मुताबिक, पहली ट्रॉली के नीचे गिरने से ऊपर जा रही दूसरी ट्रॉली का भी बैलेंस बिगड़ा। इसमें सवार लोग भी घायल है। घायलों में ज्यादातर रायपुर के रहने वाले हैं। महासमुंद कलेक्टर ने कहा है कि रोपवे का केबल कैसे टूटा ये जांच के बाद पता लग सकेगा। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

मंदिर जाने है 800 सीढ़ियां
महासमुंद से 25 किलोमीटर दूर खल्लारी गांव की पहाड़ी के शीर्ष पर खल्लारी माता का मंदिर है। हर साल क्वांर और चैत्र नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ इस दुर्गम पहाड़ी में दर्शन के लिए पहुँचती है। हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा पर यहां भव्य मेला लगता है, मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 800 सीढ़ियां चढ़नी होती है। मानता आदि केन्कार्न बड़ी संख्या में लोग सिद्दियों से ही पैदल माताजी के दर्शन के लिए जाते है, पर जो चल फिर नही सकते या दिक्क्त है या सीढ़ियां नही चढ़ना चाहते वे लोग रोपवे से होकर जाते है, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
–
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 6, 2026बीच गोलबाजार के बिना अनुमति निर्माण के मामले में हाईकोर्ट ने दिए जानकारी और दस्तावेज व प्रकरण को नए रूप में 7 को प्रस्तुत करने आदेश,
UncategorizedMay 6, 2026ये कैसा जनदर्शन और सुशासन तिहार,,, जब आवेदन लेने वाले निगम मुख्यालय के कर्मचारियों और नेताजी का ये हाल…
UncategorizedMay 5, 2026बजट बाढ़ के समारू पहारू के, सरकार पूर्ति नही कर पा रही दारू, देसी के पट बन्द, अंग्रेजी में भी 120-160 वाला गायब, 80- 100 के बजाय ढिलना पड़ रहा 200…
UncategorizedMay 5, 2026कोनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ट्रांसफार्मर पैनल में धमाके से मचा हड़कंप, सीपीडब्ल्यूडी से जुड़े इंजीनियर और इलेक्ट्रीशियन झुलसे

