ब्रेकिंग
Uncategorized

वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल

0 एरिया का नाम मेघदूत नगर, न फायर ब्रिगेड जा सकता न जान बचाने कोई उपाय

    0 ऐसे हो रहा व्यवस्थित विकास….

    बिलासपुर/ अरपापार पुराना सरकंडा दैहांनपरा से लगे नए बसे मेघदूत नगर में कचरे के ढेर में आग लगने से वहाँ खड़ी दो रहवासियों की कारे जलकर स्वाहा हो गई। ये हालात तब है जब करोड़ो में सफाई और कचरे के उठाव का ठेका है। इससे पहले तो बस स्टैंड इलाके के जमीन के अंदर से एक जीवित व्यक्ति के निकलने का मामला भी सामने आ चुका है, पब्लिक हैरॉन है कि न्यायधानी में ये हो क्या रहा…

    सरकंडा सुभाष चौक और नूतन कालोनी रोड पर मौसाजी होंडा शोरूम के पीछे दैहानापारा के पीछे नई बसाहट मेघदूत नगर में 21 मार्च शनिवार को दोपहर कॉलोनी के सामने मैदान में डंप कूड़े के ढेर में अचानक लगी आग से कचरे के ढेर के पास खड़ी दो गाड़ियों में आग लग गई। सूचना पर
    फायर ब्रिगेड भी पहुंची पर गली संकरी होने के कारण वह अटककर रह गई

    और कार जलकर ख़ाक हो गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को मुख्य मार्ग के सड़क किनारे खड़ी कर पाइप से पानी डालकर आग बुझाया गया

    , इनमें एक कार कालोनी में रहने वाले पत्रकार विनोद सिंह ठाकुर और उनके पड़ोसी योगेश कौशिक की बताई जा रही।

    कौन जिम्मेदार


    सवाल यह उठ रहा कि तो फिर क्या निगम प्रशासन और जनता के चुने प्रतिनिधि देख क्या रहे है, क्या निगम प्रशासन के पास सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए कोई अफसर या अमला तक नही है तो फिर क्यो सफ़ाई के नाम पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा। और यदि मॉनिटरिंग की व्यवस्था है तो फिर इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button