ब्रेकिंग

खेत मे खड़ी हार्वेस्टर में डीजल डालने के दौरान ऊपर से गुजर रहे 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आकर 3 झुलसे, पंजाब का चालक समेत 3 लोग सिम्स में भर्ती

Spread the love

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में हार्वेस्टर में डीजल डालने के दौरान 33 केवी विद्युत लाइन से झुलसे हार्वेसर चालक समेत 3।लोगो को यहां सिम्स में लाकर भर्ती कराया गया है।
ग्राम गढ़वठ निवासी तुलेश्वर साहू ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। खेत मे हार्वेस्टर से फसल कटाई के दौरान वो लोग डीजल खत्म होने पर डीजल लाकर डाल रहे थे तभी ऊपर से गुजर रहे 33 केवी लाइन की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें सिम्स में लाकर भर्ती कराया गया है। घायलों में पंजाब का हार्वेस्टर चालक सुखदेव सिंह और उसका साथी  निर्मल सिंह  व गाव के प्रदीप कुमार का सिम्स में उपचार किया जा रहा है।

तुलेश्वर साहू, गढ़वठ रतनपुर थाना क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *