
बिलासपुर / लोगो का घर रौशन करने वाली बिजलीं ने हाड़तोड़ मेहनत करने वाले श्यामू और हरिश की जिंदगी में अंधेरा कर दिया। तार से गिरी चिंगारी से भड़की आग ने दोनों के दुकान का पूरा सामान, आवश्यक दस्तावेज और गल्ले में रखी रकम दो बाइक सब जला दिया। दमकल करीब सवा-डेढ़ घण्टे बाद पहुंची तब तक सब स्वाहा हो चुका था।


आगजनी की ये घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे रतनपुर रोड सेंदरी बस स्टैंड चौक के किनारे न्यू वीके ऑटो पार्ट्स एण्ड सर्विस सेंटर और हरिश टायर वर्क्स की है। दोनो दुकान सडक किनारे है जिसके पीछे बिजलीं के खम्बे के तार से गिरी चिंगारी से पहले हरिश टायर वर्क्स व गन्नारस कोल्डड्रिंक्स दुकान फिर के श्यामू कुमार बघेल के ऑटो पार्ट्स दुकान में आग लग गई, अचानक वही बाहर में सो रहे हरिश ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, पड़ोस से पानी लाकर आग में डाला पर तब तक आग भड़क चुकी थी। कडिब घण्टे डेढ़ घण्टे बाद दमकल पहुची तब तक दोनो दुकान के सामान जल चुके थे। इस आगजनी में हरिश टायर्स व गन्ना दुकान का 3 जोड़ा ट्रक टायर, कार के टायर, ट्यूब, रिपेयरिंग के सामान, गन्ना मशीन, दो फ्रिज, कूलर,, कम्प्रेशर समेत अन्य सामान जल गए जिससे 6 लाख की क्षति का अनुमान है।
वही श्यामू ऑटो पार्ट्स एवं रिपेयरिंग सेंटर की
दो बाइक, कम्प्रेशर मशीन, सर्विसिंग मशीन, बैटरी चार्जर, टायर, टू व्हीलर पार्ट्स समेत करीब 15 लाख के सामान, दस्तावेज और गल्ले में रखा नकद रकम सब जलकर नष्ट हो गए।
श्यामू कुमार बघेल
संचालक आटोपार्ट्स सेंटर सेंदरी
हरिश कुमार
,हरिश टायर वर्क्स एवं कोल्डड्रिंक्स सेंटर



