ब्रेकिंग

शनिचरी के सवा 37 लाख के न्यू फ्रूट मार्केट में पसरा सन्नाटा, फल कारोबारी सड़क पर… हालात गई भैंस पानी में टाइप…

Spread the love

बिलासपुर,,, डेढ़ साल पूर्व शहर के मुख्य शनिचरी बाजार को ठेला मुक्त कर यातायात की व्यवस्था बनाने का सवा 37 लाख का दावा भी सड़क पर आ गया। आलम ये है कि न्यू फ्रूट मार्किट में सन्नाटा पसरा है और लोकार्पण के तामझाम के बाद फल ठेला कारोबारी सड़क पर पसरकर कारोबार कर रहे है। इसका मुख्य कारण बिना प्लानिंग आधी अधूरी योजना को बताया जा रहा है।


नगर निगम प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्केट शनिचरी बाज़ार में सडक पर कारोबार करने वाले फल ठेला कारोबारियो के कारण लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने सवा 37 लाख रुपये खर्च कर शनिचरी रपटा के पास न्यू अरपा रिवर रोड के किनारे न्यू फ्रूट मार्केट का निर्माण करा तामझाम के साथ गत 18 दिसंबर 2024 को नगर विधायक अमर अग्रवाल से इसका लोकार्पण कराया। लोकार्पण के दिन तो डंडे के जोर पर फल कारोबारियो को यहाँ बिठा दिया गया पर लोकार्पण के दूसरे दिन ही फल कारोबारी ठेला लेकर फिर सड़क पर उतर गए। जिससे नगर निगम प्रशासन के न्यू फ्रूट मार्केट का फंडा भी फेल हो गया। इसके बाद से जैसे इस वीरान न्यू फ्रूट मार्केट को आबाद करने कई बार डंडे चलाये गए, उन्हें सडक से खदेड़ा गया, उनके फलों को ठेला समेत भरकर काऊकैचर में भरकर जब्ती बनाया गया, तब से आज तक चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा और सवा 37 लाख खर्च होने के बाद भी स्थिति यथावत है, आज भी शनिचरी बाजार का कोई माई- बाप नही है पूरे शनिचरी बाज़ार में ट्रैफिक व्यवस्था अस्त- व्यस्त है, यहाँ सड़क के बीचों- बीच डिवाइडर को सेंट्रल पार्किंग के बाद सेंट्रल ठेला जोन बना दिया गया है। आधी सड़क दोनो ओर के दुकानदारों के पार्किंग के काम आ रही है, एक रिक्शा तक गुजर पाना मुश्किल है, पब्लिक रोज जाम से हलाकान है पर न तो निगम प्रशासन को कोई मतलब है न ट्रैफिक पुलिस को…?

ये है कारण

न्यू फ्रूट मार्केट के फेल होने का मुख्य कारण बिना योजना के आधी अधूरी प्लानिंग को बताया जा रहा। फल कारोबारियो का कहना है एक तो न्यू फ्रूट मार्केट में 80-85 कारोबारियो को जगह दी गई है जबकि शनिचरी में दो सौ से ज्यादा ठेले लग रहे है। यही वजह है कि ठेले आज सड़क पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *