ब्रेकिंग

प्रेस क्लब परिवार ने दी प्रेस परिवार के दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि,

Spread the love

बिलासपुर / बिलासपुर प्रेस क्लब में शुक्रवार को प्रेस क्लब परिवार के सदस्यों के परिवारों में हाल के दिनों में हुए दुःखद निधन पर दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार साथी रुद्राक्ष गोस्वामी के दिवंगत पिता स्वर्गीय डॉ. लखन गिरी गोस्वामी, पत्रकार साथी प्रकाश मदने की बहन स्वर्गीय गीता मदने, पत्रकार साथी असद अहमद जुंजानी की माताजी मरहूम सादिका इफ्तेखार और राजा (सुलेमान) खान की माताजी मरहूम राज बी. बेगम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पत्रकार साथियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उन्हें श्रीहरि नारायण के श्रीचरणों में स्थान प्राप्त होने की कामना के साथ श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा मे प्रेस क्लब के सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *