ब्रेकिंग
Uncategorized

न्यायधानी के नागलोक कांड में नया मोड़ , सांपो को बिना काटे बदनाम करने चक्रव्यूह रचने के मामले में गिरोह में शामिल सिम्स के दो नगर सैनिक गिरफ्तार…

बिलासपुर / न्यायधानी के नागलोक मुआवजा कांड में अब सांपो को बिना काटे बदनाम करने वाले गिरोह के सिम्स चौकी में तैनात दो नगर सैनिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियो में सरकंडा बंधवापारा निवासी नगर सेना के जवान रामकुमार पाटनवार पिता स्व. देवनारायण पाटनवार और अमेरी सतनाम नगर निवासी रामेश्वर भास्कर पिता स्वर्गीय अंजोर दास भास्कर शामिल है। इन घटनाकर्मो के दौरान ये दोनों सिम्स चौकी में पदस्थ रहे और इनके अधिवक्ता

हीरा खांडेकर के आपराधिक गिरोह में शामिल होने का आरोप है, आरोप ये है कि
जब भी सिम्स की मरचुरी में कोई शव पहुँचता था खांडेकर गिरोह के सदस्य उसके मुंशी महेन्द्र मनहर को सूचित करते फिर महेंद्र हॉस्पिटल पहुंचकर मृतक के परिवार वालों को रुपयों और मुआवजे का लालच देकर उन्हें सर्पदंश की बात बताने के लिए तैयार कर लेते भले ही व्यक्ति की मौत अन्य किसी कारण से हुई हो । इस आपराधिक लालच में आकर मृतक के परिवार वाले शासन के आपदा कोष से आपदा राशि का कुछ हिस्सा पाने इस गिरोह के कारनामे में शामिल हो जाते थे ।
इन नगर सैनिकों को सूचना देने और मृतक के परिवार वालों को तैयार करने में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब इन्हें न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की बात कही जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button