
बिलासपुर,,,, अयोध्या नारियल समर्पण यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए…. महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता से यात्रा पूरी तरह भक्तिमय माहौल में आगे बढ़ी…. रास्ते भर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया…. और भगवान श्रीराम की आरती उतारी…. श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों से लाए नारियल श्रद्धापूर्वक समर्पित किए….
यात्रा के साथ सुसज्जित रथ पर भगवान श्रीराम, माता जानकी और पवनपुत्र हनुमान की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही…. पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन के साथ “जय श्रीराम”, “जय सियाराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष गूंजते रहे…. आयोजकों ने बताया कि यात्रा में एकत्र सभी नारियल अयोध्या धाम ले जाकर भगवान श्रीरामलला के चरणों में अर्पित किए जाएंगे….
इस अवसर पर विजय केशरवानी ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आस्था के प्रतीक हैं! उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को माता कौशल्या की जन्मभूमि माना जाता है! इसलिए यहां के लोग भगवान श्रीराम को अपना “भांचा” मानते हैं! उनके अनुसार यह यात्रा श्रद्धा, सम्मान और समर्पण का संदेश लेकर निकाली जा रही है!
यात्रा में विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गर्ग, दीपक कौशिक सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
आयोजकों के अनुसार यात्रा का तीसरा चरण सोमवार को कोनी से प्रारंभ होकर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेज, बिरकोना और नगोई होते हुए ग्राम बैमा स्थित वैष्णो देवी मंदिर पहुंचेगा। यहां पहले चरण का समापन भंडारे के साथ किया जाएगा।




