ब्रेकिंग

अनुराग जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित, 380 मतों के अंतर से मारी बाज़ी…

बिलासपुर / जिला अधिवक्ता संघ के द्बिवार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को मतदान सम्पन्न कराया गया। चुनाव में 2446 मतदाताओं में से 1819 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया वही 17 मतदाताओं ने डाक मतपत्र से मतदान किया। मतदान के बाद मतपेटिया सिविल लाइन थाने में जमा कराई गई। दूसरे दिन रविवार सुबह प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटिया मतगणना स्थल लाकर मतगणना कराई गई, मतगणना को लेकर न्यायालय परिसर में रविवार को सुबह से लेकर शाम तक गहमागहमी रही। देर शाम तक सभी पदों के परिणामों की घोषणा की गई।

अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी 380 वोटों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा रजक उपाध्यक्ष कनिष्ठ महिला निर्वाचित हुई। विवेक पांडेय 179 मतों से सचिव निर्वाचित हुए। शंकर चतुर्वेदानी 183 मतों से सह सचिव निर्वाचित हुए। मनोज सिंह ठाकुर 96 मतों से ग्रंथालय सचिव, श्वेता शास्त्री 270 मतों से कोषाध्यक्ष, 289 मतों से सचिव दिघ्रस्कर क्रीड़ा एवं सास्कृतिक सचिव निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी महिला आरक्षित पद के लिए हेमलता साहू 1152 मत प्राप्त कर प्रथम एवं प्रतीक्षा सिंह 862 मत प्राप्त कर द्बितीय वरियता में निर्वाचित हुई है। कार्यकारिणी समान्य के 4 पदों के लिए देर शाम तक मतगणना जारी रहा।

निवाचित पदाधिकारियों ने परिणाम आने के बाद बाजागाजा व समर्थकों के साथ सबसे पहले न्यायालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।

Author Profile

शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145