ब्रेकिंग

क्या सेंट्रल जेल में लगा पंचक…?फिर गैस भट्टी में कूदकर डबल मर्डर के सजायाफ्ता बंदी के जान देने की खबर आई सामने…

Spread the love

0कोई जवाबदेह नही न जेल अधीक्षक ने मोबाइल रिसीव किया न थानेदार ने

0 लगातार हो रही मौतों पर पहले भी उठते रहे सवाल

0 कोइनसीडेंट, साजिश या लापरवाही कौन देगा जवाब

0 जेल के अंदर से लगातार आ रही मौतों की खबर से बंदियों के परिजन चिंतित

बिलासपुर – लगता है न्यायधानी के सेंट्रल जेल में पंचक का साया है…? लगातार हो रही बंदियों की मौत के बाद बुधवार को फिर जेल की चारदीवारी के अंदर से डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी के गैस प्लांट की भभकती भट्ठी में कूदकर खुदकशी करने की खबर आ रही। जिसको लेकर तरह तरह की चर्चा है । न जेल अधीक्षक कॉल रिसीव कर रहे न सिविल लाइन टीआई जिससे घटनाक के सम्बंध में उचित जानकारी नही मिल पा रही।
पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर सेंट्रल जेल कैदियों की मौतों और एक हत्या के मामले को लेकर पहले से ही सुर्खियों में है। अब जेल के अंदर से एक नई स्टोरी निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा कि बृजेश उर्फ राहुल दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। ब्रजेश ने बुधवार को जेल के भोजशाला के धधकती गैस भट्टी में छलांग लगा दी। आग से गंभीर रूप से झुलसने के कारण बंदी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद जब जेल परिसर में खतरे के सायरन की आवाज गूंजी अंदर बाहर अफ़रा- तफरी मची रही।
जेल की चारदीवारी के अदंर से कभी बंदी के फिसलकर गिरने तो कभी बीमारी, तो कभी हत्या से मौत के लगातार मामले सामने आ रहे है जिसको लेकर तरह तरह की चर्चा है।घटना के सम्बंध में जानकारी लेने और सच है क्या ये जानने जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी से सम्पर्क कर चर्चा का प्रयास किया गया परन्तु न तो जेल अधीक्षक ने कॉल रिसीव किया और न ही सिविल लाइन टीआई किशोर केवट ने ...!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *