
बिलासपुर/ स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री की मौजूदगी में प्रदेश के पूर्व कद्दावर मंत्री व नगर विधायक के समर्थकों के अपमान के मामले में कैडर बेस और अनुशाषित कहलाने वाले भाजपा-पार्टी संगठन ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई तो दूर 4 दिन बाद भी संज्ञान तक मे नही लिया।


बताया जा रहा है कि मंच के प्रवेश द्वार पर एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के स्टाफ की ड्यूटी थी, जहा पार्टी के कोषाध्यक्ष का हाथ पकड़कर धकियाने का आरोप है, इसी को लेकर पूर्व एल्डरमेन और जिलाध्यक्ष भड़के जमकर तमाशा हुआ…इतना ही नही प्रेस रिपोर्टर से भी बदसलूकी की खबरे भी चली।
सोशल मीडिया का जमाना और डिजीटल इंडिया का तानाबाना है,,,
पार्टी- संगठन से जुड़े नेता- पदाधिकारी सब दिन- रात लियोटव्याज( मोबाइल) कोचक रहे है, खबरे देख पढ़ रहे यानि खबर सबको है पर ट्रिपल इंजन की सिटी क्यो नही बज़ रही सब पूछ रहे कि 4 दिन हो गए आखिर इतना सन्नाटा क्यो है भाई…!
पब्लिक कार्यकर्ता सब हलाकान है… कि उड़ी बाबा जब पार्टी के कोषाध्यक्ष को राष्ट्रीय पर्व के समारोह के दौरान कुर्सी देने के बजाय धकिया दे रहे, जिलाध्यक्ष और पूर्व एल्डरमेन को चिल्लाचोट करना पड़ रहा,,, कुर्सी न मिलने के कारण सभापति और पदाधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा रहा तो वे कैसे सबका साथ सबका विकास के नारे पर कब तक विश्वास करें… क्योकि चुनाव के दौरान तो उन्हें पार्टी की रीढ़ बताया जाता है…?
ये है जिलाध्यक्ष-
मामले में क्या अपडेट है, जिलके के पार्टी प्रेसिडेंट होने के नाते आपने इसकी रिपोर्ट शिकायत किससे की और पार्टी संगठन ने इन 4 दिनों में क्या मामले को संज्ञान में लेकर कोई दिशा निर्देश दिया ये जानने के लिए जिलाध्यक्ष दीपक सिंह से मंगलवार को दोपहर- शाम- रात 3 बार चर्चा का प्रयास किया गया परन्तु उन्होंने कॉल ही रिसीव नही किया…!
जिलाध्यक्ष जाने-
गलत तो हुआ पर मैन किसी से शिकायत नही की है, बाकी जिलाध्यक्ष ने किया होगा तो मुझे इसकी जानकारी नही है।
गुलशन ऋषि
जिला कोषाध्यक्ष bjp
कलेक्टर और सीएम को भेजा शिकायत
जिला प्रशासन के आमंत्रण और केंद्रीय राज्यमंत्री के बंगले से कॉल आया था, इसलिए मुख्य समारोह में शामिल होने गए थे, पर मंच में रेलमपेल भीड़ और अव्यवस्था थी बैठने की जगह तक नही थी इसलिए मैं और बहुत से नेता घर लौट आये ये जनप्रतिनिधियों का घोर अपमान है, सीएम और कलेक्टर को पत्र भेज पूरे मामले से अवगत करा जिम्मेदार अफसरो के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया हूँ…!
विनोद सोनी,
वरिष्ठ भाजपा नेता व सभापति नगर निगम बिलासपुर,
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026तू न सम्हाले तो हमे कौन सम्हाले…? मामला राष्ट्रीय पर्व के दौरान नगर विधायक के समर्थकों के अपमान का, मामले में 4 दिन बाद भी पार्टी – संगठन ने नही लिया संज्ञान… कहा आपसे न उम्मीद
UncategorizedAugust 18, 2026सेंट्रल जेल के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भी हुआ मुन्नी की तरह बदनाम, चौकीदार की हत्या से उबरे नही अब स्वतंत्रता दिवस के दिन लाये गए दुष्कर्म के आरोपी किशोर की वॉशरूम में फंदे पर लटकती मिली लाश…!
UncategorizedAugust 18, 2026नागपंचमी के साथ ही श्री व्यंकटेश मंदिर में झूला महोत्सव की धूम, झूले पर विराजे श्रीभगवान रोज सजाई जा रही आकर्षक झांकियां…
UncategorizedAugust 18, 2026झोलापति नही छत्तीसगढ़ को चाहिए थलापति, निजी अस्पतालों में लाश को बंधक बनाने, मरीज की मौत के बाद 18 घण्टे की चिकित्सा के पौने 5 लाख के बिल और लापरवाही को लेकर पनप रहा जनाक्रोश…



