ब्रेकिंग

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति या हाजिरी का खेला…? N.S.S ने गिनती का फरमान सुनाया तो NSUI ने कुलपति से पूछ लिया साहब, आदेश किसका, यात्रा किसकी और बच्चे क्यों जाएं?’ विधायक जी के आदेश वाली ‘धीमी आवाज’ ने बढ़ाई विश्वविद्यालय की सियासी गर्मी…

Spread the love

बिलासपुर,,,  अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (N.S.S) कार्यालय द्वारा 12 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा में महाविद्यालयों से निर्धारित संख्या में छात्र-छात्राओं एवं (N.S.S) स्वयंसेवकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी आदेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है! NSUI के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने इसे विद्यार्थियों पर दबाव बताते हुए कुलपति के नाम शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है!
रंजेश सिंह का आरोप है कि (N.S.S) कार्यालय ने 10 अगस्त को विभिन्न महाविद्यालयों को तिरंगा यात्रा में निश्चित संख्या में विद्यार्थियों को शामिल कराने के निर्देश दिए हैं! उनका कहना है! कि देशभक्ति स्वेच्छा और भावना का विषय है! इसे किसी आदेश के जरिए बाध्य नहीं किया जा सकता… उन्होंने सवाल उठाया… कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संस्था और (N.S.S) किसी राजनीतिक दल अथवा पार्टी विशेष के कार्यक्रम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कैसे जुड़ सकते हैं!


किस पत्र के आधार पर जारी हुआ तुगलकी फरमान?…


NSUI ने कुलपति से मांग की है! कि 10 अगस्त को जारी आदेश का पत्र क्रमांक सार्वजनिक किया जाए… साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए…  कि आदेश शासन या प्रशासन के किस पत्र अथवा निर्देश के आधार पर जारी हुआ… 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा का वास्तविक आयोजक विश्वविद्यालय, शासन-प्रशासन या कोई राजनीतिक संगठन है! इसकी भी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई है!


N.S.S प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल…


रंजेश सिंह ने NSS प्रभारी डॉ. मनोज सिन्हा की भूमिका की जांच की मांग की है! उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा धीमी आवाज में यह कहते नजर आए कि विधायक जी ने आदेश दिया है! NSUI ने इस कथित बयान की भी जांच कराने की मांग की है!
उन्होंने कहा कि यदि किसी राजनीतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संख्या पूरी करने के लिए बाध्य करने की पुष्टि होती है! तो NSUI इसका पुरजोर विरोध करेगी… विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई है!
ज्ञापन सौंपने के दौरान पुष्पराज साहू, करन यादव, राजा खान, प्रशांत पाल, आशीष यादव और मनेन्द्र अनंत मौजूद रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *