ब्रेकिंग

न्यायधानी के साइंस कॉलेज मैदान में फन फेयर डिज्नी मेले की धूम, मौत का कुंआ आकर्षण का प्रमुख केंद्र, सैलानियों को रशियन जलपरी और भूत बंगले का इंतजार…!

Spread the love

0 स्वादिष्ट व्यंजन, आकर्षक झूलों और स्टालों में जरूरत के सामान देखने – खरीदने उमड़ी लोगो की भीड़

0  30 अगस्त तक जलवा बिखेरेंगे कलाकार

बिलासपुर/ न्यायधानी के साइंस कॉलेज मैदान के
फन फेयर डिज्नीलैंड मेला में मनोरंजन, खानपान और शॉपिंग की धूम मची है। जानजोखिम में डालकर मौत के कुएं में बाइक से फर्राटे भर रहा कलाकार, रंग बिरंगे आकर्षक झूले आकर्षण के प्रमुख केन्द्र है। इसके अलावा
यहाँ फीस टनल में रंग बिरंगी मछलियों के बीच रसिया की जलपरी, भूत बंगला, पानी मे चलने वाले मोटरबोट को चालू करने की तैयारी है।


lगत 7 अगस्त से सीपत रोड के साइंस कॉलेज मैदान में डिज्नीलैंड के थींम पर चल रहे इस फन फेयर डिज्नीलैंड मेले में मनोरंजक कार्यक्रमो के साथ शहर और अंचलवासी रंगीन लाइटों से जगमग आकर्षक झूले, लाजवाब स्वाद वाले खाद्यान स्टाल व घ्र के जरूरत के सामानों की खरीददारी कर रहे। इस मेले में राजस्थानी आचार, मिक्चर, कपड़े से लेकर हरेक माल के स्टॉल लगे है पब्लिक खाने पीने झूले और खरीददारी का आनन्द ले रहे है।

मेले में पहुचने वाले नागरिकों को रसियन जलपरी और भूत बंगले का इंतजार है जिस पर काम चल रहा और मेला प्रबंधन द्वारा शीघ्र इन्हें शिर करने कहा जा रहा। जिसमे रशियन गर्ल्स जलपरी रंग बिरंगी मछलियों के बीच पानी से भरे शीशे के भारी भरकम पारदर्शी टैंक के अंदर शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक मनमोहक कलाबाजियां दिखलाएगी।

बच्चों के स्कूल की छुट्टी के बीच साइंस कॉलेज का फन फेयर शहरवासियो के लिए मनोरंजन और तरह तरह के एडवेंचर के कारण सुर्खियां बटोर रहा है।

नूतन चतुर्वेदी, बिलासपुर

मेले को लेकर  लोग और मेला प्रबंधन अनुभव साझा कर शहरवासियों को सन्देश दे रहे कि एक बार अपने परिवार और बच्चों के साथ जरूर फनफेयर का अनुभव लीजिये…

मो सलीम, संचालक फन फेयर डिज्नी मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *