

निरीक्षण करने पहुची मेयर खड़ी है उधड़ी सड़क के सामने

बिलासपुर। तीन दिन पूर्व ढलवाये गए चर्चित तालापारा के कंक्रीट सड़क की गुणवत्ता पर सवालों की बारिश शुरू हो गई… महबूब ने इसे किसी मतलब का न होने और काम चलाऊ बताया तो नसीमा बेगम ने कहा कि बना है कि नही ऐसा लग रहा है। वही शोषल मीडिया की खबर पर मौके पर निरीक्षण कर लौटी मेयर ने इसी सड़क को चकाचक और मोहल्लेवासियों के खुश होने सर्टिफिकेट दे दिया।
अब हमने बनाया है हम ही सवारेंगे और निर्माण कार्य के गुणवत्ता के रट्टे के दावे का क्या हाल है, और चकाचक रोड क्या ऐसी होती है आप भी इन तस्वीरों में देख लीजिये।


ये है मामला
सीजीडीएनए ने यहां के रहवासियों की शिकायत पर मौके का जायजा लेकर खबर के जरिये यहाँ ठेकेदार द्वारा कराए गए और चल रहे कांक्रीटीकरण के हालात को कैमरे में कैद कर गुणवत्ता के दावे से निगम प्रशासन के जिम्मेदार अफसरो और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने का प्रयास किया।
खबर का असर ये हुआ कि मेयर पूजा विधानी मौके का जायजा लेने पहुची,
महबूब, तालापारा
नसीमा बेगम,तालापारा
इधर मौके का जायजा लेने के बाद मेयर पूजा विधानी इस कांक्रीट रोड को चकाचक बताते हुए यहाँ के रहवासियों के खुश होने का दावा कर रहे है…
0000
वे क्या कह रही आप खुद सुनिए…
पूजा विधानी, मेयर नगर निगम बिलासपुर
फिलहाल सड़क से ज्यादा चर्चा उस निरीक्षण की हो रही है, जिसमें शिकायतों का पहाड़ कुछ ही देर में “सब बढ़िया” में बदल गया।



