ब्रेकिंग

पुलिस विभाग का एक और पीपीपी मॉडल, 55 करोड़ के ठगी के आरोपी को पकड़ने पीड़ित के पैसे से ट्रेन के बजाय हवाई जहाज से दिल्ली की उड़ान… कटघोरा थानेदार समेत 8 पुलिस कर्मी निलंबित…!

Spread the love

0 रेंज आईजी ने चलाया कार्रवाई का हंटर


0 पहले भी सामने आ चुका है हवाई हमले का मामला

बिलासपुर/ कोरबा/ अब: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से पुलिस विभाग के पीपीपी मॉडल हवाई यात्रा का मामला सामने आया है। ट्रेन यात्रा की मंजूरी पर शिकायतकर्ता के पैसे से फ्लाइट से दिल्ली उड़ान भरने वाले टीआई, दरोगा समेत 8 पुलिस कर्मियों को आईजी ने निलंबित कर दिया है।

ये है मामला

पूरा मामला पड़ोसी जिले कोरबा के कटघोरा थाने का है। दरअसल 55 करोड़ रुपये की ठगी के एक आरोपी को पकड़ने के लिए टीआई दरोगा समेत 8 पुलिस कर्मोयो की टीम दिल्ली भेजने की अनुमति दी गई, अनुमति
ट्रेन यात्रा की थी, लेकिन बिना अनुमति के फ्लाइट से यात्रा की गई और विमान टिकट की व्यवस्था को लेकर भी अनियमितताएं सामने आईं।
नियमों के उल्लंघन का भंडाफोड़ होने पर आईजी ने टीआई समेत 8 पुलिसकर्मियों को बिना अनुमति के विमान से दिल्ली की हवाई यात्रा करने के मामले में निलंबित कर दिया।

निलंबित पुलिस कर्मियों में

मोती पटेल – थाना प्रभारी कटघोरा
राम पांडे – उप निरीक्षक
गुनाराम सिन्हा – प्रधान आरक्षक
गोपाल यादव – प्रधान आरक्षक
राजेश कंवर – प्रधान आरक्षक
प्रदीप राठौर – आरक्षक
सुशील यादव – साइबर प्रकोष्ठ आरक्षक
प्रशांत सिंह – कोरबा रिजर्व केंद्र आरक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *