ब्रेकिंग

आईटीआई में ‘ट्रेड’ का खेल या नियमों की अनदेखी? NSUI के प्रदेश सचिव ने खोला मोर्चा, बेसमेंट से फायर सेफ्टी तक उठाए सवाल; बोला—पहले जांच तो हो, फिर खुलेगा महाराणा के ‘मान्यता मॉडल’ का राज…

बिलासपुर,,,, बिलासपुर  के सरकंडा लोधीपारा स्थित न्यू महाराणा आईटीआई के संचालन को लेकर कथित अनियमितताओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल उठने लगे हैं! मामले को लेकर NSUI छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं, बिलासपुर को शिकायत सौंपकर संस्थान की निष्पक्ष जांच, स्थल निरीक्षण और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है!


शिकायत में आरोप लगाया गया है! कि संस्थान में मान्यता प्राप्त ट्रेड के अलावा अन्य ट्रेडों में भी विद्यार्थियों को प्रवेश देने तथा कक्षाएं संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है! कथित तौर पर बोर्ड और पाम्पलेट के जरिए इन ट्रेडों का प्रचार भी किया गया… NSUI ने सभी संचालित ट्रेडों की मान्यता और संबद्धता की विभागीय स्तर पर जांच की मांग की है!


रंजेश सिंह ने संस्थान के बेसमेंट में संचालन, भवन की जर्जर स्थिति, सीपेज, फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकासी और भवन की संरचनात्मक सुरक्षा जैसे मुद्दे भी उठाए हैं! उनका कहना है! कि ये सीधे विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े विषय हैं! इसलिए विभाग को तत्काल स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए…
शिकायत में प्राचार्य और प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता एवं नियुक्ति प्रक्रिया की जांच की मांग भी की गई है! वहीं, छात्र प्रतिनिधियों द्वारा संस्थान से जानकारी लेने पहुंचने पर कथित रूप से धमकी भरे व्यवहार किए जाने के आरोपों की भी जांच की मांग की गई है!


NSUI ने कहा कि यदि विभाग द्वारा पूर्व में संस्थान का निरीक्षण किया जा चुका है! तो निरीक्षण रिपोर्ट, विभागीय आपत्तियां और अनुपालन रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को संस्थान की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके…


रंजेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य और सुरक्षा से जुड़े मामले में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी… शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए…

ज्ञापन सौंपते समय पुष्पराज साहू, करन यादव, सुमित ठाकुर, राजा खान, अतुल रजक, मनेन्द्र अनंत, सेसु साहू और राहुल साहू मौजूद रहे…

Author Profile

Santosh Shriwas
Latest entries