ब्रेकिंग

रोहित तिवारी का चला संगठन में ‘तिवारी फॉर्मूला’! मंथन सभागार में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान, प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष तो प्रशांत-जूही को अहम जिम्मेदारी; सुमंत को उप प्रांताध्यक्ष बनाकर प्रदेश अध्यक्ष ने फिर दिखाया संगठनात्मक दांव…

Spread the love

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में किया गया… प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया…
पुनर्गठन में कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष, शिक्षा विभाग के प्रशांत पाण्डेय को जिला सचिव तथा कलेक्ट्रेट की जूही सोम को महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई… वहीं प्रांतीय कार्यकारिणी में शिक्षा विभाग से जुड़े सुमंत यादव को उप प्रांताध्यक्ष का दायित्व दिया गया…
नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संघ की मजबूती के साथ लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया… बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, कर्मचारियों की समस्याओं और संघ को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा की गई…
प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी…
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, प्रांतीय सचिव वर्षा रानी चरण, प्रदीप तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, सुमंत यादव, अंकित तिवारी, देवेंद्र पटेल, गोपी चौहान, अनिल पुजारी, राकेश सूर्यवंशी, जूही सोम, रजनी मेहर, जमुना शंकर जायसवाल, रजनी तिवारी, शिमला टंडन, हरेन्द्र सूर्यवंशी, रूपेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में लिपिक कर्मचारी उपस्थित रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *