ब्रेकिंग

3 माह के एक मुश्त राशन योजना को लेकर प्रदेश भर में बवाल मारपीट, बिलासपुर जिले का टारगेट 81 फीसदी पहुँचा, बड़ी मियाद अब 31 तक होगा वितरण

बिलासपुर,,, बीपीएल कार्ड धारकों को एक मुश्त 3 माह का राशन वितरण करने को लेकर पूरे प्रदेशभर में घमासान मचा है! राशन दुकानों से लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है! इसी के मद्देनजर शासन ने राशन वितरण की तारीख बढ़ा कर 31 जुलाई कर दिया !

नवनियुक्त खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर की माने तो जिले के 5 लाख 65 हजार राशन कार्डधारियो मे से 4 लाख 60 हजार परिवारों को राशन का वितरण किया जा चुका है! जिले में महज 19 फीसदी बीपीएल परिवारों को ही राशन प्रदान करना बाकी है! उन्हें राशन मिलेगा उन्हें राशन प्रदान करने की जवाबदारी खाद्य विभाग की है! सभी पात्र हितग्राहियों को राशन मिलेगा।

अमृत कुजूर, खाद्य नियंत्रक बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *