
बिलासपुर,/ भला बताइये प्रशासन इतना कन्फ्यूज है। ये हम नही पीआरओ दफ्तर से जारी ये प्रेस रिलीज कह रही, मामला मगरपारा के बालाजी गैस
एजेंसी के सिलेंडरों के कथित गफलत का है, जिसमे एक जगह सरकारी अमले की छापामार शैली, तो दूसरी जगह उपभोक्ताओं से लगातार मिल रही शिकायतों, कलेक्टर के निर्देश और फिर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो पर कार्रवाई का उल्लेख है।

जारी विज्ञप्ति के मुताबिक जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने बालाजी गैस एजेंसी के मगरपारा स्थित कार्यालय और महाराणा चौक स्थित गैस गोदाम में छापा मार 939 गैस सिलेंडर जब्त किए। जिनमे 452 भरे और 487 खाली मिले
जांच के दौरान ऑनलाइन दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध स्टॉक में बड़ी विसंगति पाई गई, ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार 864 भरे सिलेंडर होने थे, जबकि मौके पर केवल 452 भरे सिलेंडर मिले। इस तरह 412 भरे गैस सिलेंडर कम पाए गए। मामला 412 सिलेंडरों की गफलत का है और उससे भी बड़ा सवाल यह है कि ये सब चल कब से रहा और जब अभी ये स्थिति है तो तब कितने की गफलतबाजी हुई जब सिलेंडरों के भारी क्राइसिस का दौर था... आगे होगा क्या ये भी सबको पता है

ये बताया जा रहा भौतिक सत्यापन
बताया जा रहा कि घरेलू व व्यावसायिक श्रेणी के गैस सिलेंडरों के ऑनलाइन स्टॉक के मिलान के दौरान रिकॉर्ड में कुल 864 भरे सिलेंडर प्रदर्शित थे, जबकि भौतिक सत्यापन में 452 भरे सिलेंडर ही उपलब्ध पाए गए। इस् प्रकार 412 भरे सिलेंडर कम मिले। वहीं रिकॉर्ड में 473 खाली सिलेंडर दर्ज थे, जबकि मौके पर 487 खाली सिलेंडर पाए गए, जो रिकॉर्ड से 14 अधिक हैं।
स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर जांच टीम ने मौके से 452 भरे एवं 487 खाली, कुल 939 सिलेंडरों को जब्त कर लिया।
जांच टीम ने एजेंसी के संबंधित दस्तावेज की जांच, मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से एजेंसी की सेवाओं की फीडबैक ली उनके कथन भी दर्ज किए, एजेंसी के विरुद्ध बुकिंग के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध न कराने, ऑनलाइन में उपभोक्ता को डिलीवरी होना दर्शाकर सिलेंडर की गफलत जैसी शिकायतें मिली।
जांच दल में तहसीलदार प्रकाश साहू, सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य, खाद्य निरीक्षक श् विनीता दास, वर्षा सिंह, मंगेश कांत,ललिता शर्मा, आशीष दीवान, वसुधा राजपूत तथा आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर पंकज छेतिजा शामिल रहे। कहा जा रहा कि इन्वेस्टिगेशन टीम समस्त अभिलेखों, स्टॉक एवं शिकायतों की विस्तृत जांच कर सात दिवस के भीतर अपना रिपोर्ट प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत करेगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 25, 2026रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर गोलबाजार खोवा मंडी रहा गुलजार, छब्बू के दुकान पर रही ग्राहकों की रेलमपेल, दादा ने कहा शक्कर महंगी पर नही बढ़े मिठाइयों के दाम…!
UncategorizedAugust 25, 2026अभिव्यक्ति की आज़ादी ज्यादा या मान कम…? सीएम और डिप्टी सीएम द्वय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से भड़के समर्थक आईडी धारक और कमेंट्स करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस उपायुक्त से शिकायत…!
UncategorizedAugust 25, 2026नवनिर्मित बिलासपुर गौसेवा धाम परिसर का शुभारंभ 31 को, 4 दिवसीय गौ कथा होगा भव्य आयोजन…
UncategorizedAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में धाड़ से खुला 412 सिलेंडरों के गफलत का बड़का झोल, उपभोक्ताओं ने भी किया बखान, जारी प्रेस रिलीज में प्रशासन कन्फ्यूज…?



