
0 लिमिट के टँटे को खत्म कर टोकन सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग

0 कहा किसानों में पनप रहा आक्रोश, व्यवस्था बनाये
बिलासपुर। धान खरीदी के सरकारी दावों और जमीनी हकीकत किसी से छिपी नही है, की अन्नदाता कितने परेशान है किस कदर खून के आंसू रो रहे है। अब पूर्व भाजपा विधायक देवजी भाई पटेल तक इस व्यवस्था को लेकर खासे खिन्न है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेज लिमिट को खत्म कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
उन्होंने रायपुर जिले के धरसींवा, खरोरा, तिल्दा, आरंग एवं अभनपुर क्षेत्र में धान खरीदी में हो रही कठिनाईयों से अवगत कराते हुए पत्र में बताया कि इससे सोसायटियों में अनावश्यक भीड़ बढ़ रही, किसानों को कोठार या खरीदी केंद्रों में धान की रखवाली के लिए रतजगा करना पड़ रहा। ऐसे में लिमिट का खेल अव्यवहारिक है दावा था कि किसानों को कोई दिक्कत न ही इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही तो वो व्यवस्था गई कहा।


किसानों में निराशा और आक्रोश है अतः लिमिट के प्रतिबंध को तत्काल हटाना किसानों के हित में होगा। इसके अलावा, जिला कलेक्ट्रेट से कम्प्यूटर साफ्टवेयर से भी धान खरीदी प्रभावित होने की बात सामने आ रही बताया जा रहा है कि, साफ्टवेयर कभी भी बंद हो जा रहा । यह भी अव्यवहारिक है। आपका ऑनलाईन टोकन सिस्टम भी किसानों के समझ से परे है इसे सरलीकृत करने की आवश्यकता है, इसके कारण किसान हताश और परेशान है। गरीब व छोटे अन्नदाताओं को धान बिक्री में कठिनाई हो रही है। किसान सोसायटी में भटकने को मजबूर है। यदि ऐसे किसानों का टोकन सोसायटी में ही प्राप्त करने की सुविधा हो तो ये किसानों के हित में होगा।

अतः आपसे आग्रह है कि, न्यूनतम लिमिट और साफ्टवेयर प्रक्रिया पर पारदर्शिता रखी जावें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार से अनावश्यक कठिनाई ना हो, कम से कम समय में किसान अपनी ऊपज को सरलता से बेच सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 15, 2026SECL ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर लगाए 80 पौधे, CMD श्री दुहन ने कहा पौधरोपण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है…
UncategorizedAugust 15, 2026न्यायधानी, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में रहा अव्यवस्था का माहौल, बैठने की जगह तक नही भड़के नेता जमकर हुई चिल्लाचोट…
UncategorizedAugust 15, 2026आजादी की पूर्व संध्या पर गांधी चौक पर दिशा मंच का शानदार आयोजन, बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि कैंडल जला लगाए देश भक्ति के नारे…
UncategorizedAugust 14, 2026मद्रासी रेस्टोरेंट का रसोई गंदा, फ्रीजर में एक साथ रखा मिला वेज- नानवेज , फ़ूड सेफ्टी विभाग ने खामियां गिना की लाइसेंस निलंबित करने कार्रवाई…



