ब्रेकिंग

घोंघा नदी के तेज बहाव में बहे 3 नो मासूम के शव बरामद, स्कूल से छुट्टी के बाद शॉर्टकट के चक्कर मे नदी पार करते हुआ था हादसा

Spread the love

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर/ तखतपुर । स्कूल से छुट्टी के बाद शॉर्टकट के चक्कर मे घर लौटने नदी पार करते बहे 3 मासूम बच्चों के
शव बरामद कर लिए गए। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील के घोंघा नदी में शनिवार हुए इस हादसे के बाद कल शाम से एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव कल शनिवार को ही बरामद कर लिया गया था।

जिन मासूम बच्चों के शव बरामद हुए हैं उनमें ग्राम समडील निवासी 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल पिता भुवनेश्वर जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल पिता भुवनेश्वर जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल पिता विजय जायसवाल है जो स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। बताया जा रहा कि शनिवार को एक बच्चे का शव नदी से बरामद होने के बाद दो अन्य लापता बच्चों की तलाश में रातभर अभियान जारी रहा।

रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान दो और बच्चों के शव भी बरामद कर लिए गए।जायसवाल परिवार के तीन मासूम बच्चों की हादसे में एक साथ हुई मौत से पूरे गांव में सन्नटा पसरा है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे एक ही घर के दो भाइयों के बच्चे थे। मृत बच्चों में अनमोल जायसवाल कक्षा केजी-2, और स्तुति व शिक्षा जायसवाल कक्षा तीसरी में पढ़ते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *