
बिलासपर/जांजगीर-चाम्पा / जांजगीर- चांपा जिले के ग्राम करही में देर रात नकाबपोश लुटेरों ने कांग्रेस नेता के घर घुसकर लूट का प्रयास किया और फायरिंग की जिससे नेता के एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष और व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर लूट की कोशिश की। बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार को निशाना बनाया और विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में बड़े बेटे आयुष कश्यप पर दो गोलियां चलाई गईं, जबकि छोटे बेटे आशुतोष कश्यप पर भी एक बार फायरिंग की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल आयुष कश्यप की मौत हो गई, वहीं आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी।
घायल आशुतोष को बिर्रा अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे जिला अस्पताल जांजगीर रिफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर के अन्य सदस्यों को उनके कमरों में बंद कर दिया ताकि कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके।


करही में कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर हुए गोलीकांड की खबर से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आरोपियो के सम्बंध में जानकारी जुटाने रिहर्सल की विधायक ब्यास कश्यप भी
हालात का जायजा लेने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल व परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
पुलिस जांच कर रही है कि वास्तविक में ये वारदात लूट के नियत से की गई कि ऐसा सीन क्रिएट कर आरोपी पुरानी रंजिश को निबटाने का प्रयास किया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!

