ब्रेकिंग

दिल्ली की तर्ज पर तखतपुर के पाटबाबा मंदिर के पुजारी की रक्तरंजित लाश मिली, हत्यारो की तलाश में हाथ पैर मार रही पुलिस

Spread the love

तखतपुर टेकचंद कारड़ा तखतपुर

बिलासपुर । तखतपुर क्षेत्र के ग्राम परसाकापा के पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू पिता स्वर्गीय राजकुमार पाठक की दिल्ली के पुजारी की तर्ज पर हत्या का मामला सामने आया है।

शनिवार सुबह मंदिर परिसर में पुजारी की रक्तरंजित लाश मिलने की खबर से हड़कम्प मच गया। इस वारदात का पता तब चला जब रोज़ की तरह रविवार 31 अगस्त को सुबह 6 बजे पुजारी की मां मंदिर पहुँचीं, जहा जमीन पर उसके बेटे की रक्तरंजित लाश पड़ी थी,

उसकी चीख पुकार सुनकर गाव वालो का हुजूम लग गया सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। घटनास्थल का जायजा लेने और साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पड़ताल की जा रही, हत्या और हत्या के कारणों का पता लगाने अभी तक मिले इनपुट के आधार पर हाथ पैर चलाया जा रहा।
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली से भी ऐसी ही घटना का वीडियो सामने आया है, जहा जमीन पर पड़े एक पुजारी पर चार- छह हमलावर दनादन लाठी बरसाते दिखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *