

बिलासपुर,,, जिला/शहर कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की दिशा में वार्ड नंबर 1 पार्षद अमित भारते को शहर महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है! उन्हें जिला/शहर कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है! पार्टी नेतृत्व ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय और बूथ स्तर तक कांग्रेस की गतिविधियों को मजबूत करने का दायित्व सौंपा है! नियुक्ति के बाद अमित भारते ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे…




