
बिलासपुर / 5 साल के बनवास के बाद फिर सत्तासीन हुई भाजपा में ऊपर से नीचे तक बवाल मचा है, कहा ट्रिपल इंजन की सरकार आने के बाद भी भरस्टाचार मुक्त प्रशासन और व्यवस्थित विकास का दावा किया गया था, पर खबरे भाजपा नेताओं के अनैतिक कार्यो में लिप्त होने, निपटने- निबटाने के बयान आ रही।


अब मल्हार नगर पंचायतनगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट द्वारा भरी बैठक में अफसरो और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी उपाध्यक्ष सुशील चौबे को सार्वजनिक रूप से तमाचा जड़ने का मामला जोरदार चर्चा में है।
सूत्रों के मुताबिक मल्हार नगर पंचायत द्वारा मल्हार महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए रेस्ट हाउस में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों व अफसरो की बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक में अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट, उपाध्यक्ष सुशील चौबे, पार्षदगण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा के दौरान किसी मुद्दे पर बहस हो गई। उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष को शांत होकर अपनी बात रखने की सलाह दी, इससे बिफरी अध्यक्ष ने भरी बैठक में उपाध्यक्ष को थप्पड़ मार दिया।
इस वारदात के बाद जमकर बवाल हुआ पार्षदों से भी तीखी बहस और गाली-गलौज की गई। माहौल बिगड़ता देख अधिकारियों को आनन- फानन में बैठक स्थगित करनी पड़ी।
बताया जा रहा कि उपाध्यक्ष और कुछ पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल से मिलकर घटना शिकायत भी की है।


ये स्थिति तब है जब मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही भाजपा से हैं,
बताया जा रहा है कि इस तरह का ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी नगर पंचायत सीएमओ कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने का मामला सुर्खियों में रहा पुलिस तक शिकायत भी पहुंची थी।
लोगो का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के आपसी टसल और झगड़े का असर नगर पंचायत के कामकांज पर भी पड़ रहा है, इसका खामियाजा यहां के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार की योजनाओं पर भी इस खींचतान और मारपीट का प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश और न्यायधानी में भाजपा के अंदरखाने में चल रहे विवाद और सियासी बयानबाजी किसी से छिपी नही है, शनिवार को बिलासपुर जिले के कोटा से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री श्री नेताम के पूर्व कद्दावर मंत्री व नगर विधायक की सीट खतरे में वाले बयान से पहले ही बवाल मचा है, इन तमाम घटनाओं से जाहिर है भाजपा के अंदर कितनी अंतर्कलह है।
000
मल्हार रेस्ट हाउस में बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच हुई वारदात की शिकायत दोनो पक्ष ने की है, जांच कराकर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी जाएगी।निश्चित तौर पर इनके झगड़े और विवाद के कारण क्षेत्र का विकास भी प्रभावित हो रहा। जहा तक कृषिमंत्री के बयान का मामला है क्या कर सकते है हाइलेबल का मामला है, इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो पब्लिक में अच्छा सन्देश जाए इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
मोहित जायसवाल
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बिलासपर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 1, 2026महारानी लक्ष्मी बाई स्वामी आत्मानन्द स्कूल में छात्राओं के बीच दे दनादन, सर्जिकल ब्लेड से हमले में 11 वी की छात्रा लहुलुहान, पहुंची निजी अस्पताल…
UncategorizedAugust 1, 2026न्यायधानी के निजी अस्पतालों में 1 दिन में तीन- तीन कांड से मचा बवाल, सीएमएचओ ने सभी चिकित्सा व डायनॉटिक सेंटरो को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और बंधक प्रथा बन्द करने दिए निर्देश…
UncategorizedJuly 31, 2026अब स्मार्ट मीटर के अनाप शनाप बिलिंग को लेकर कांग्रेस ने किया जनआंदोलन का ऐलान, बैठक कर तय की आंदोलन की प्लानिंग…
UncategorizedJuly 30, 2026हरिओम मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में आदिवासी महिला की लाश को पैसे के लिए बंधक बनाने की खबर से मचा रहा पूरे दिन बवाल, विजय बने निर्बल के बल कांग्रेसजनों के साथ घेरा अस्पताल, एसपी दफ्तर और कलेक्ट्रेट…

