ब्रेकिंग

आगामी निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी का जायजा लेने पहुचे राज्य निर्वाचन आयुक्त, शांतिपूर्ण मतदान और मतदान का परसेंटेज बढ़ाने जनजागरण के दिये निर्देश

Spread the love


0 सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति पर जताया असंतोष ठीक करने दी हिदायत
0 आपसी मतभेद दूर कर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने निर्देश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अजय सिंह ने मंगलवार बिलासपुर कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में संभाग भर के कलेक्टर – एसपी की बैठक लेकर स्थानीय निकाय चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक मे चुनाव की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति, और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई ।साथ ही चुनाव के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। चुनावी प्रक्रिया के दौरान होने वाली चुनौतियों और संभावित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने विभागों के बीच समन्वय बना अधिकारियों को चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, मतदाता जागरूकता बढ़ाने, और मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही सुरक्षा उपायों और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके अलावा मतदान केंद्रों की सुविधाओं, कर्मचारियों की तैनाती, और निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता की भी समीक्षा की ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।
बैठक में संभागायुक्त महादेव कावरे, पुलिस के नोडल अधिकारी ओपी पाल, निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *