ब्रेकिंग

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य थाने तलब, दुर्ग पुलिस कर रही है पूछताछ

Spread the love

भिलाई। प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के मामले में दुर्ग पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को थाने में तलब किया है।कहा जा रहा कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा कि चैतन्य बघेल उर्फ़ बिट्टू से दुर्ग पुलिस भिलाई -थाने में पूछताछ कर रही।
मामला करीब 2 माह पूर्व गत 19 जुलाई 2024 को भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले 57 वर्षीय खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा
पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा बताया जा रहा है। कॉलेज से घर लौटते समय। 2 बाइक पर आए 6 बदमाशों ने रास्ता रोके गाली गलौज कर लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा था। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर रीवा (मध्यप्रदेश) से 19 अगस्त को प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को गिरफ्तार किया था। जबकि घटना का मुख्य आरोपी प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार फरार हो गए है। पूछताछ में रींवा से पकड़ में आए आरोपियों ने हमले की वजह सुपारी मिलना बताया है। पुलिस की गिरफ्त में आने वाले आरोपियों ने बताया था कि प्रोफेसर पर हमला भिलाई-चरोदा निगम के ठेकेदार प्रोबीर कुमार शर्मा ने करवाया था। इसके चलते थाना भिलाई-3 पुलिस ने प्रोबीर समेत अन्य साथियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचने के कारण धारा 61 (2) बीएनएस जोड़ी है। घटना के बाद प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार फरार हैं। तीनों फरार आरोपियों का पोस्टर पुलिस द्वारा थाना परिसर में लगाया गया है। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपियों प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार पर 10-10 हजार इनाम की घोषणा दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के द्वारा विगत दिनों की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *