
बिलासपुर।पूर्व में दिए गए ज्ञापन के बाद भी कोई पहल न करने से आक्रोशित नगर निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को स्वायत्तशासी कर्मचारी संगठन के बैनर तले ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 9 सूत्रीय मांगो को लेकर संकेतिक काम बंद हड़ताल किया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने निगम के अफसरों पर ठेकेदारों से मिलकर लाभ कमाने का गंभीर आरोप लगाते हुए ठेका प्रथा समाप्त करने समेत सभी 9 मांगों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।


कर्मचारियों ने बाहरी अफसरों को हटाकर स्थापना व्यय को कम कर स्थानीय निकाय के कर्मचारियों को राहत देने। नई नियुक्ति नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
पिछली सरकार की निकली झांकी-
प्रदर्शन के दौरान गोठांन में सेवा दे रही महिलाओं ने एक साल के पारिश्रमिक के भुगतान की मांग भी रखी। जबकि लगातार श्रमिको के सफलता की कहानी और गोबर से लाखों करोड़ों कमाने और कमाई से बाइक और अन्य संसाधन खरीदकर उनके समृद्ध होने की कहानी चलवाई जा रही थी।



