ब्रेकिंग

ओला की स्कूटी 6 माह में बोल रही है ओले ओले, खरीददार हलाकान

Spread the love

बिलासपुर। सरकंडा सीपतरोड का ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीददारों के लिए परेशानी का सबब बनकर रह गया है। कोई 700- 700 का अगला ब्रेक शू बदलवाकर परेशान है। खरीददार कह रहे कि कम्पनी सिर्फ गाड़ियां बेच रही सर्विस बेहद खराब है। हर 15 दिन में गाड़ी छोड़ रहे कभी सप्ताह तो कभी 10 दिन में वापस दे रहे। सर्विस मिल ही नही रही।एक तरफ जहां सरकार पेट्रोल- डीजल पर निर्भरता खत्म करने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जी तोड़ प्रयास कर रही वही कम्पनियों के डीलर सर्विस नही दे पा रहे जिससे इलेक्ट्रिकल व्हीकल के नाम से लोगो मे असमंजस की स्थिति है।


लग रहा आग लगा दू-
गोड़पारा के व्यवसायी ने कहा कि ओला कम्पनी केवल गाड़िया बेचने का काम कर रही। सर्विस इतनी खराब है कि हर 15 दिन में गाड़ी छोड़नी पड़ी रही पर मरमत हो नही रही। हर बार सप्ताह- दस दिन गाड़ी यहां एजेंसी में छोड़नी पड़ी रही मानसिक रूप से परेशान हो गया हूं लग रहा गाड़ी में पेट्रोल डाल आग लगा दू।
गुननु सोनी
गोड़पारा

सर्विस खराब महंगे पार्ट्स-

7 माह पहले ओला स्कूटी खरीदा तब से 3 बार अगला ब्रेक शू बदलवा चुका जबकि इसका उपयोग नही होता। कोई सुनने वाला नही बस स्कूटी बेच रहे सर्विस बहुत खराब है।

राजीव कश्यप
इमलीपारा

सीजीडीएनए न्यूज़ की टीम ने ओला शो रूम के जिम्मेदार अफसरों से चर्चा का प्रयास किया परन्तु वे सामने आकर कुछ कहने तैयार नही हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *