ब्रेकिंग

चर्चित एसकेबी हॉस्पिटल की लापरवाही उजागर, स्वास्थ्य विभाग ने किया ऑपरेशन थियेटर को सील

बिलासपुर : आखिरकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जरहाभाठा के चर्चित एसकेबी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर को सील करा दिया। बताया जा रहा कि ओटी का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।
गौरतलब है कि गत 6 जनवरी को तखतपुर क्षेत्र के ग्राम लाखासर निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी को नसबंदी के लिए जिला अस्पताल में डॉ वंदना चौधरी से परीक्षण कराने और परीक्षण के बाद डॉ द्वारा उन्हें जरहभाटा एसकेबी होस्पिटल भेजने और वहां केस बिगड़ने पर जिला अस्पताल और वहां से अपोलो भेजने और इलाज में 7 लाख रुपये का खर्च आने की शिकायत कलेक्टर, एसपी सीएमएचओ और मंत्री विधायको को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी कि जो तकलीफ और पीड़ा उनके परिवार को भोगनी पड़ी वो और किसी को न भोगनी पड़े इसलिए अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
मामले के लूल पकड़ने पर सीएमएचओ ड़ॉ प्रमोद तिवारी ने
नर्सिंग होम एक्ट के तहत एसकेबी हॉस्पिटल का निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई । इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए स्वास्थ्य महकमे ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को आगामी आदेश तक सील कर अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक सुधार और मानकों के पालन के निर्देश दिए गए हैं।

सखाराम निर्मलकर


000


एसकेबी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर में निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई, जिसके कारण नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर को आगामी आदेश तक सील करने की कार्रवाई की गई है।


डॉ प्रमोद तिवारी
सीएमएचओ बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *