
0 कहा तय मापदंड और गुणवत्ता अनुरूप कराये निर्माण

0 ठेका फर्म से परफॉर्मेंस सिक्योरिटी की प्रक्रिया करे जल्द पूरा
बिलासपुर. 13 मार्च 2026. राज्य शासन ने नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दे दी है। निविदा स्वीकृति के बाद अब जल्दी ही 36.40 किमी लंबाई के इस सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम प्रारंभ हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के मुंगेली संभाग के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।
लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट (Sub-let) नहीं किया जाएगा तथा कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी। राज्य शासन द्वारा निविदा की मंजूरी इस शर्त पर दी गई है कि अनुबंध के पूर्व ठेकेदार से एडीशनल परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (APS) की राशि की बैंक गारंटी जो संपूर्ण कार्यावधि के लिए प्रभावशील हो, प्राप्त कर ली जाए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 1, 2026महारानी लक्ष्मी बाई स्वामी आत्मानन्द स्कूल में छात्राओं के बीच दे दनादन, सर्जिकल ब्लेड से हमले में 11 वी की छात्रा लहुलुहान, पहुंची निजी अस्पताल…
UncategorizedAugust 1, 2026न्यायधानी के निजी अस्पतालों में 1 दिन में तीन- तीन कांड से मचा बवाल, सीएमएचओ ने सभी चिकित्सा व डायनॉटिक सेंटरो को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और बंधक प्रथा बन्द करने दिए निर्देश…
UncategorizedJuly 31, 2026अब स्मार्ट मीटर के अनाप शनाप बिलिंग को लेकर कांग्रेस ने किया जनआंदोलन का ऐलान, बैठक कर तय की आंदोलन की प्लानिंग…
UncategorizedJuly 30, 2026हरिओम मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में आदिवासी महिला की लाश को पैसे के लिए बंधक बनाने की खबर से मचा रहा पूरे दिन बवाल, विजय बने निर्बल के बल कांग्रेसजनों के साथ घेरा अस्पताल, एसपी दफ्तर और कलेक्ट्रेट…

