ब्रेकिंग

गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर सियासत शुरू, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार को कोस सिलेंडर को दी श्रदांजलि, कहा जल्द संकट का समाधान न हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन…

Spread the love

बिलासपुर,,, अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण गैस और पेट्रोलियम संकट को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। गत 17 मार्च को विधानसभा घेराव की बैठक के बाद कांग्रेसजनों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन कर हुए प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देते हुए  सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
  रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर देशभर में यही हालत है, ऑनलाइन बुकिंग बन्द होने और एजेंसी संचालको के हाथ खड़ा करने
की शिकायतें आ रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर बिलासपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन
किया।



जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय महेंद्र गंगोत्री और  सिधांशु मिश्रा ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि
जब सरकार यह दावा कर रही है कि सिलेंडरो की कोई कमी नहीं है, तो सिलेंडर है कहा क्यो एलपीजी सिलेंडर को लेकर इतनी मारामारी है, क्यो गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, क्यो लोगों के फोन कॉल एजेंसियों में नहीं लग रहे हैं , क्यो ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम ठप है। क्यो लोग हलाकान हॉ क्यो गैस एजेंसियों के चक्कर काटने लोग विवश है।


क्यो स्थिति दिन-बदिन गंभीर होती जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से जल्द से जल्द गैस सिलेंडरो की आपूर्ति सामान्य करने और पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था सुनिश्चित कर लोगो को राहत देने मांग की है। साथ ही इस संकट का जल् समाधान न होने पर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *