
बिलासपुर। लोरमी के प्रतिष्ठित नागरिक लक्ष्मी नारायण दुबे का 81 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 12 मार्च को उनके बिलासपुर डबरीपारा स्थित निवास से सुबह 10 बजे सरकंडा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वे राज्य नोडल एजेंसी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जनसंपर्क प्रबंधक अनुराग दुबे एवं हाई कोर्ट अधिवक्ता अनुपम दुबे के पिता थे।




