ब्रेकिंग

जिला उपभोक्ता आयोग में मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने दिए गए टिप्स

Spread the love

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के निर्देश पर न्यायधानी बिलासपुर के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बिलासपुर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्यद्वय आलोक पाण्डेय एवं पूर्णिमा सिंह ने उपस्थितजनों को उपभोक्ता अधिकारों, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, और आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध विधिक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की अनुचित व्यापारिक प्रथा या सेवा में कमी होने पर उपभोक्ता आयोग का सहारा लेना चाहिए।

इस कार्यक्रम में आम उपभोक्ता अधिवक्तागण और आयोग के कर्मचारी सूर्य प्रताप सिंह, शरद यादव, राजेश पांडे, धर्म सिंह, विशेष, सुखीराम, सोनम साहू, अयोध्या, सुनील और राजू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *