ब्रेकिंग

फिर गई कार नाले में, हादसा मोपका चौक पर निगम काम्प्लेक्स के खरनाक नाला पर, युवाओं ने शीशा तोड़ घायल को निकाला बाहर

Spread the love

बिलासपुर / मोपका चौक पर शुक्रवार रात तब अफरा- तफरी मच गई जब निगम के विवादित काम्प्लेक्स के ठीक सामने खतरनाक नाले में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के चारो चक्के ऊपर हो गए। मौके पर मौजूद युवाओं ने शीशा तोड़कर चालक को किसी तरह बाहर निकाल उसकी जान बचाई।

सड़क के ठीक किनारे के इस खतरनाक गड्ढ़ेनुमा नाले के किनारे न कोई संकेतक है न बाढ़ जिसके चलते इसी खतरनाक नाले में 3-4 घटनाएं और हो चुकी है, पर लगता है कि जिम्मेदारों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है, इसके बाद ही जिम्मेदार जागेंगे,

वो तो भला हो मौके पर मौजूद हर संकट की घड़ी में आगे आकर मदद करने वाले स्थानीय सीतेश  दर्वे, रवि यादव एवं अन्य युवाओं का जिन्होंने तत्काल वाहन का कांच तोड़कर अंदर मौजूद व्यक्ति को बाहर निकाला जिससे अनहोनी टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *