ब्रेकिंग

कलेक्टर को लोकप्रिय और नगर विधायक अमर की सीट को खतरे में बता कृषि मंत्री नेताम ने छेड़ दी सियासी बहस, फिर धर्मजीत को देवानन्द और सुशांत को बिलासपुर का हीरो बता की माहौल चेंज करने कोशिश

Spread the love

0 मंचस्थ नेताओ की सियासत देख चकराए आमजनमानस

0 जोगीपुर में गौ अभ्यारण्य के शिलान्यास व गौधाम योजना के शुभारंभ के दौरान हुआ वाकया

बिलासपुर । कोटा ब्लॉक के जोगीपुर में शनिवार को गौ अभ्यारण्य के शिलान्यास व गौधाम योजना के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री व जिले के विधायकों और जनसमूह की मौजूदगी में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बयान ने सियासी भौकाल खड़ा कर दिया। उन्होंने अपने ठेठ अंदाज में मंचस्थ नेताओ और अफसरो का नाम लेने के दौरान जिले के कलेक्टर को लोकप्रिय बताते हुए यह कहकर खलबली मचा दी कि कलेक्टर संजय अग्रवाल आये है तो कही अमर जी का सीट खतरा न हो जाय। फिर रूककर बोले ऐसा तो नही है न उसी हिसाब से काम भी करे संजय जी… इतना ही नही उन्होंने तखतपुर विधायक धर्मजीत को देवानंद और बेलतरा विधायक सुशांत को बिलासपुर का हीरो बता पब्लिक को ठहाके भी लगवा दिए,

ये है किस्सा कुर्सी का

गौरतलब है कि पिछले दिनों युवा महोत्सव के दौरान आयोजित समारोह में कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल की नाराजगी सामने आई थी। वे कलेक्टर संजय अग्रवाल पर जमकर गुस्साए थे, जनसमूह के बीच तब मुख्यमंत्री विष्णुदेव से को हस्तक्षेप भी करना पड़ा था। चर्चा ये भी है कि उसी कुर्सी विवाद को लेकर ये सियासी दाव खेलकर सन्देश देने की कोशिश है।

क्या है मायने

2023 में आशा विपरीत परिणाम आने के बाद जिस तरह से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में पुराने नेतृत्व को दरकिनार कर सेकेंड लाइन को आगे लाने सन्देश ढिया गया और उसके बाद मंत्री मंडल विस्तार में जिस तरह से अनुभवी के बजाय नए चेहरों को जगह दी गई इससे इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि अब नए चेहरों को ही मौका दिया जाएगा, अगले चुनाव में कुछ नेताओं को दरकिनार कर मार्गदर्शक मंडल में रखने की भी चर्चा है, इसलिए कृषिमंत्री श्री नेताम के इस बयान को लेकर जितनी मुह उतनी बाते टाइप स्थिति है।

कांग्रेस जैसे हो गए हालत

2018 में  वक्त है बदलाव का के नारे के साथ कांग्रेस सत्ता में आई तो वाकई कई बदलाव आए, तब तत्कालीन विधायक शैलेश पाण्डेय पूरे कार्यकाल भर मान-अपमान की लड़ाई लड़ते रहे जिले का प्रतिनिधित्व भी जीरो रहा, 2023 में फिर भाजपा की सत्ता में वापसी हुई तब से पूर्व कद्दावर मंत्री व नगर विधायक अमर अग्रवाल के साथ लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। जिस बिलासपुर से आजादी के बाद से चाहे सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की 4-4, 5-5 मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेताप्रतिपक्ष तक हुआ करते थे वो बिलासपुर 2018 के बाद नेतृत्व विहीन हो गया। जिले से एक भी मंत्री नही है।उपमुख्यमंत्री मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *